Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईसीसी टी20 विश्वकप के लिए पाकिस्तान टीम हुई रवाना, फैन्स बोले-भारत के विरुद्ध जीतकर आना नहीं तो..

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Oct 15, 2021 | 03:45 PM

पाकिस्तान टीम (Photo Credits-Babar Azam Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईसीसी टी-20 विश्वकप (ICC T20 World Cup 2021) शुरू होने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल के तत्काल बाद आईसीसी वर्ल्डकप शुरू होना है। क्रिकेट फैन्स की नजर 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान (India Vs Pakistan) मैच पर है। आईसीसी विश्वकप के मद्देनजर पाकिस्तान की टीम यूएई के लिए रवाना हो गई है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन्स ने जो कमेंट किये उसकी लगातार चर्चा हो रही है। फैन्स ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच जीतकर आना वरना देश में घुसने नहीं देंगे।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने ट्विटर पर टीम के खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर साझा की। बाबर ने लिखा कि हम यूएई जा रहे हैं। आपका समर्थन हमारे लिए बहुत खास है इसलिए आप अपनी टीम को सपोर्ट करें। उन्होंने लिखा कि दुआ करें और ट्रस्ट रखें। इस पोस्ट के बाद पाकिस्तान फैन्स उन्हें बधाई देने लगे। साथ ही उन्होंने टीम को एक नसीहत दे डाली। एक यूजर ने लिखा कि 24 अक्टूबर वाला मैच जीतकर आना नहीं तो घर नहीं आने देंगे। 

24 October wala match jeeta dena warna gar annay nhi degay — || Rahil Bhat || (@RahilBashir_) October 15, 2021

यूजर्स ने मौका-मौका का भी एड साझा किया-

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

पहले बॉयकॉट, फिर U-turn : पाकिस्तान की हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिखा- गलत जगह U-turn लोगे तो मुंह की खाओगे

टीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल

इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर

Mauka mauka pic.twitter.com/bHeMWNtpCg — Bhawani Singh ?? (@Bhawani811) October 15, 2021

वहीं इस पोस्ट पर भारत की तरफ से यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इसके जवाब में मौका-मौका का एड भी ट्वीट कर दिया। साथ ही कुछ ने पाकिस्तान को उसका विश्वकप याद दिला दिया। वैसे पाकिस्तान विश्वकप में कभी भारत के खिलाफ जीत नहीं सका है। टी-20 विश्वकप की बात की जाए तो 2007 में दो बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। जिसमें से एक फाइनल मुकाबला में मिली हार पाकिस्तान आज तक नहीं भूल सका है। इसी तरह 2012, 2014 और 2016 में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 

India vs pakistan pak cricket team leaves for uae ahead of icc t20 world cup 2021 fans reacts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2021 | 03:43 PM

Topics:  

  • IND vs PAK
  • India vs Pakistan
  • PAK Vs IND
  • Team India
  • UAE

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.