IND vs AUS Highlight Score: ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता मुकाबला, वनडे सीरीज पर भी किया कब्जा

India vs Australia 2nd ODI Highlight: ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच में शॉट और कूपर ने अर्धशतकीय पारी खेली।
IND vs AUS 3rd ODI Live Score
इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)

India vs Australia Highlight Score 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को एडिलेड वनडे में 2 विकेट रहते शिकस्त दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ कब्जा भी कर लिया है। वहीं, भारत के लिए ये हार काफी शर्मनाक रही और इस हार का प्रमुख कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही। मुकाबले में शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के द्वारा दिए गए स्कोर को 46.2 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मैथ्यू शॉट ने 74 और कूपर कोनोली ने 61 रन की अर्शशतकीय पारी खेली।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला

एडेलिड वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उसने 3 मुकाबलों की सीरीज पर 2-0 के साथ कब्जा भी कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में मैथ्यू शॉट और कूपर कोनोली ने अर्शशतकीय पारी खेली।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारत को मिली पांचवीं सफलता

हर्षित राणा ने अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यू शॉट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। मैथ्यू शॉट ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए। वो बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मोहम्मद सिराज को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मिचेल ओवन आए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 83 गेंदों में 78 रन की जरूरत है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारत को मिली चौथी सफलता

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के रूप में भारत को चौथी सफलता मिल चुकी है। उन्हें स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुदंर ने क्लीन बोर्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कॉलोनी आए हैं। दूसरी तरफ मैथ्यू शॉट 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27 ओवर के बाद 132/4 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: मैथ्यू शॉट ने ठोकी फिफ्टी

मैथ्यू शॉट अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ एलेक्स कैरी 8 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 ओवर में 135 रन की जरूरत है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

भारत के लिए स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। उन्होंने मैट रेनशॉ को क्लीन बोर्ड किया। रेनाशॉ ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। दूसरे तरफ मैथ्यू शॉट 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी आए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22 ओवर के बाद 110/3 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: हर्षित ने हेड को किया आउट

ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। हर्षित राणा की गेंद पर वो बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विराट कोहली को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए रेनशॉ आए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12.5 ओवर के बाद 56/2 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारत को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श के रूप में पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्श ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर मैथ्यू शॉट आए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7.2 ओवर के बाद 30/1 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन की जरूरत

दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 264/9 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए इस पारी में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए। इसके बाद क्षेयस अय्यर ने 77 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वहीं, अक्षर पटेल ने 41 गेंद में 44 रन की पारी खेली। अंत में हर्षित राणा ने 24 रन के तेजतर्रार पारी खेली। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन बनाने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विकेट एडम जैम्पा ने लिए। उन्होंने 4 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा बार्टलेट ने तीन विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में महज 39 रन खर्च किए। वहीं, मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिला।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: नीतीश कुमार भी चले पवेलियन

अक्षर पटेल के बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी एडम जैम्पा का शिकार बने हैं। ये जैम्पा का चौथा विकेट है। नीतीश ने इस मुकाबले में 8 रन बनाए। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 45 ओवर के बाद 226/8 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: अक्षर पटेल आउट

भारत को एक और महत्वपूर्ण झटका लग चुका है। इस बार अक्षर पटेल एडम जेम्पा का तीसरा शिकार बने हैं। अक्षर ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन का योगदान दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हर्षित राणा आए हैं।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: वाशिंगटन सुंदर चले पवेलियन

टीम इंडिया को छठा झटका लग चुका है। वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर पवेलियन चले गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 42.3 ओवर के बाद 245/6 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारत को लगा 5वां झटका

टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें एडम जैम्पा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 36.2 ओवर के बाद 174/5 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: श्रेयस अय्यर 61 रन पर आउट

रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर भी पवेलियन चले गए हैं। उन्हें 61 रन के स्कोर पर स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल मैदान पर आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 32.4 ओवर के बाद 160/4 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारत को लगा तीसरा झटका

रोहित शर्मा अच्छे अंदाज में नजर आ रहे थे, लेकिन वो पुल शॉट लगाने के चक्कर में 73 रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। उन्होंने 97 गेंदों का सामना किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। इस वक्ट टीम इंडिया का स्कोर 29.4 ओवर के बाद 136/3 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगा दिया है। वहीं, रोहित और उनके बीच 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई। इस वक्त रोहित शर्मा 73 तो अय्यर 50 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 29.1 ओवर के बाद 135/2 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: रोहित-अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर 100 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। इस वक्त रोहित शर्मा 63 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 47 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 27.2 ओवर के बाद 122/2 विकेट है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: रोहित-अय्यर क्रीज में मौजूद

शुभमन गिल और विराट कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज में मौजूद हैं। अब टीम को इन दोनों बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद है। इस वक्त रोहित शर्मा 30 तो अय्यर 25 रन पर खेल रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर के बाद 66/2 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: विराट कोहली को बार्टलेट ने भेजा पवेलियन

इस मुकाबले में भारत को विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। वो फिर शून्य रन पर आउट हुए। उन्हें बार्टलेट में पवेलियन का रास्ता दिखाया। बार्टलेट को इस मुकाबले की दूसरी सफलता मिल चुकी है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को 17 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल के रूप में बड़ा झटका लगा है। उन्हें तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के मैदान पर विराट कोहली आ चुके हैं।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: 6 ओवर बाद टीम का स्कोर 17/0

अब तक 6 ओवर का खेल हो चुका है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 17/0 है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: रोहित-गिल मैदान पर

रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। अब भारत को इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद है। इस वक्त टीम का स्कोर 3 ओवर के बाद 11/0 है। रोहित 6 तो गिल 5 रन पर खेल रहे हैं।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारतीय बल्लेबाजों पर निगाहें

सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम की निगाहें अपने टॉप-4 बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। यह किसी से छिपा नहीं है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को यह मैदान बहुत पसंद है। पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद, कोहली आज अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा भी पर्थ की गलतियों को सुधारने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

एडिलेड ओवल की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच को देखते हुए, भारत को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की जरूरत होगी ताकि वे ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकें। अब देखना यह है कि मिचेल मार्श की अगुवाई वाली कंगारू टीम अपने घर में सीरीज़ जीतने का मौका भुनाती है, या शुभमन गिल की टीम शानदार वापसी करके सीरीज़ को रोमांचक मोड़ पर लाती है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: दोनों टीमों में हुए अहम बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि टॉस के वक्त मिचेल मार्श ने बताया कि दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन बाद में टीम लाइनअप से पता चला कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर जोश फिलिप की जगह एलेक्स कैरी को और आराम दिए गए नाथन एलिस की जगह तेज गेंदबाज ज़ेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया है। मार्श यह बताना भूल गए कि स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन की जगह अनुभवी एडम ज़म्पा की वापसी हुई है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा कि यह एक अच्छी पिच लग रही है। उन्होंने माना कि वे पहले अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे क्योंकि पिच कुछ दिनों से ढकी हुई थी। भारत ने अपनी पिछली टीम कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम को उम्मीद है कि उनका टॉप-ऑर्डर इस बार दमदार प्रदर्शन करेगा।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर) और जेवियर बार्टलेट।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और प्रसिद्ध कृष्णा।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: एडिलेड ओवल का वनडे रिकॉर्ड

एडिलेड ओवल में अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 49 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 225 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 197 है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 369 है, जो पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अब तक 153 वनडे मैचों में आमने-सामने रहे हैं। इस दौरान भारत ने 58 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 85 मुकाबले अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहे। आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया का भारत पर काफी दबदबा रहा है।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: मौसम का हाल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड में मौसम साफ और सुखद रहने की संभावना है। पूरे दिन हल्की धूप के साथ तापमान 11 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना केवल 1 प्रतिशत बताई गई है। स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, तब तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।

India vs Australia 2nd ODI LIVE Score: पिच रिपोर्ट

एडिलेड ओवल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद मिलती है। पिच पर गेंद को अच्छा उछाल और स्थिर गति मिलती है, जिससे स्ट्रोक खेलने में टाइमिंग बेहतर रहती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, जबकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर प्रभावी हो जाते हैं। स्पिन गेंदबाजों को इस सतह पर अतिरिक्त बाउंस और टर्न मिलता है, जो बल्लेबाजों को चुनौती दे सकता है। कुल मिलाकर एडिलेड ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए रन बनाने की बेहतरीन स्थिति प्रदान करती है।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है।आज के मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com