AFC Asian Cup 2031 का मेजबान कौन? भारत समेत इन देशों ने लगाई बोली, जल्द होगा फैसला
AFC Asian Cup 2031: एएफसी एशियन कप 2031 की मेजबानी चर्चा का विषय बन गई है। जहां, भारत ने भी इसकी मेजबानी के लिए बोली लगाई है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारत होस्ट बन पाएगा या नहीं।
- Written By: मृणाल पाठक
2031 एएफसी एशियाई कप (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत को एएफसी एशियन कप 2031 की मेजबानी मिल सकती है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए भारत समेत 7 देशों ने भी बोलियां लगाई थी। जिसमें से एक संयुक्त बोली भी है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एएफसी एशियन कप 2031 की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर अपनी बोली पेश कर दी है।
एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम ने कुआलालंपुर में एएफसी कार्यकारी समिति की बैठक में पुष्टि की है कि 27 नवंबर, 2024 को सदस्य संघों को भेजे गए निमंत्रण के बाद संयुक्त बोली समेत 7 बोलियां प्राप्त हुई हैं। प्रस्तुतियां देने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 थी।
भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और किर्गिस्तान ने बोलियां पेश की हैं। ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने संयुक्त बोलियां लगाई हैं। शेख सलमान ने अभूतपूर्व रुचि की तारीफ की और इसका श्रेय टूर्नामेंट के बढ़ते कद को दिया, खासकर कतर में रिकॉर्ड तोड़ 2023 संस्करण के बाद, जिसमें 160 क्षेत्रों में 7.9 बिलियन डिजिटल इंप्रेशन और ग्लोबल दर्शक संख्या देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
India has submitted ‘Expression of Interest’ to host 2031 AFC Asian Cup, says All India Football Federation pic.twitter.com/8meeq7SJub — Press Trust of India (@PTI_News) April 11, 2025
ऐसे में अब एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन सभी बोली लगाने वाले संघों के साथ जरूरी दस्तावेजों के साथ बैठक करके बातचीत करेगा। इस बातचीत के लिए अप्रैल के अंत में एक कार्यशाला आयोजित की जाने की खबर है। इस टूर्नामेंट का मेजबान कौन होगा, इस पर अंतिम निर्णय 2026 में लिया जाएगा। हालांकि, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ इसकी मेजबानी के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अगर एआईएफएफ को मेजबानी का अधिकार मिलता है तो यह इतिहास में पहली बार होगा जब भारत एएफसी एशियन कप की मेजबानी करेगा। यह भारतीय फुटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा सकती है।
