Junior Hockey World Cup 2025 में भारत की लगातार दूसरी जीत, ओमान को 17-0 से हराया
India dismantled Oman: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने ओमान को 17-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत में भारत के लिए मनमीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और हैट्रिक लगाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बनाम ओमान (फोटो-सोशल मीडिया)
Junior Hockey World Cup 2025: भारत में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। चेन्नई के मदुरै में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने ओमान को 17-0 के बड़े अंतर से हराया। वहीं भारत ने पहले मुकाबले में चिली को 7-0 से हराया था। दो मैचों में अभी तक भारत के खिलाड़ियों ने एक गोल भी होने नहीं दिया है। इस जीत के साथ, भारत अंकतालिका में स्विट्जरलैंड से 24 गोल आगे शीर्ष पर है।
भारत की तरफ से मनमीत सिंह (17′, 26′, 36′), अर्शदीप सिंह (4′, 33′, 40′) और दिलराज सिंह (29′, 32′, 58′) ने गोल की हैट्रिक लगाई, जबकि अनमोल एक्का (29′), अजीत यादव (34′, 47′), गुरजोत सिंह (39′, 45′), इंगालेम्बा थौनाओजम लुवांग (43′, 50′), और सरदा नंद तिवारी (55′) ने भी गोल किए।
चौथे मिनट पर भारत ने किया था पहला गोल
इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से अपनी पकड़ बनाई रखी है। हालांकि, पहले क्वार्टर में ओमान ने अच्छा डिफेंस दिखाया। पहले क्वार्टर में भारत केवल एक ही गोल कर सका। अर्शदीप सिंह ने चौथे मिनट पर एक गोल किया। उसके बाद ओमान भारत की अटैकिंग स्पीड को धीमा करने में कामयाब रहा और भारत को बढ़त बनाने का कोई ज्यादा मौका नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट: रोमांचक भिड़ंत के बाद फाइनल में CISF दिल्ली और MEG बेंगलुरु
पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम ने प्लान बदला
दो मिनट के क्वार्टर ब्रेक के बाद भारत ने नए तरीके से वापसी की और दूसरे क्वार्टर के तीन मिनट के अंदर, मनमीत सिंह के जरिए दूसरा गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने तीन गोल किए। जिससे भारत के हाई-स्कोरिंग गेम की रफ्तार बनी। मनमीत ने 26वें मिनट में फिर से गोल किया, जबकि अनमोल और दिलराज ने 29वें मिनट में गोल दागा। पहले हाफ के आखिर तक भारत की बढ़त 5-0 थी।
मनमीत, दिलराज और अर्शदीप का शानदार प्रदर्शन
भारत तीसरे क्वार्टर में पूरी तरह से नियंत्रण में था और पीसीएस को गोल में बदलने की अपनी शुरुआती मुश्किलों को भी पार किया। तीसरे क्वार्टर में पांच मिनट के अंदर चार गोल हुए। मनमीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की। दिलराज और अर्शदीप ने दो-दो गोल किए। तीसरे क्वार्टर में तीन और गोल हुए जिससे ओमान की कमर टूट गई और भारत की फॉरवर्ड लाइन के लगातार हमलों के आगे उनका डिफेंस कमजोर साबित हुआ। 12-0 की बढ़त के साथ चौथे क्वार्टर में उतरी भारतीय टीम की जीत तय थी। भारत ने चौथे क्वार्टर में भी पांच और गोल किए और 17-0 की यादगार जीत दर्ज की।
