IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
IND-W vs PAK-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़े स्कोर के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हरमनप्रीत कौर (Image- X/BCCI)
IND-W vs PAK-W Toss Update: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। बैटिंग के लिए यह बहुत अच्छी पिच है, हम अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। हम सब बहुत उत्साहित हैं, पिछले वर्ल्ड कप से हमें आत्मविश्वास मिला है। अच्छी क्रिकेट खेलना ज़रूरी है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं। भारती आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ उतर रहे हैं।
वहीं पाकिस्तानी कप्तान फ़ातिमा सना ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग ही करते। यह बैटिंग के लिए अच्छी पिच लग रही है। एक टीम के तौर पर हम बैटिंग और बॉलिंग में बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी लग रही है, लेकिन हमारी बॉलिंग भी मज़बूत है। हम सायरा के साथ उतर रहे हैं और यह उनका पहला वर्ल्ड कप मैच होगा।
खबर अपडेट की जा रही है…
