

गुवाहाटी: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 1st ODI Match) के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है। यह मैच गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का टॉस श्रीलंका ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पहले वनडे में शामिल नहीं किया गया। इस वजह से फैंस काफी नाराज हैं। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस , अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा , शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल