भारत से हार के बाद पाकिस्तान में आक्रोश (Image- Social Media)
Pakistan Reaction on India Win: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से पराजित किया, जो पाक के टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हारों में से एक मानी जा रही है। हमेशा की तरह, पाकिस्तान में भारत के खिलाफ हार के बाद टीवी टूटने की खबरें सामने आती रही हैं। इस बार भी टीम इंडिया की बड़ी जीत के बाद सड़कों पर टीवी टूटते नजर आए।
भारत की जीत के तुरंत बाद पाकिस्तान से कई गुस्से वाले रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में फैन ने टीवी पर ईंट मार दी, जिसके बाद अन्य लोगों ने मिलकर टीवी को पूरी तरह तोड़ दिया।
just another day in Pakistan#INDvsPAK pic.twitter.com/2AhvM7d13Q — ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) February 15, 2026
दूसरी वीडियो में एक फैन डंडे से टीवी तोड़ते हुए नजर आया।
एक और मजेदार लेकिन गुस्से भरा वीडियो सामने आया, जिसमें एक फैन ने अपने साथी के मुंह पर केक मार दिया, क्योंकि वे भारत की जीत के बाद लाइव स्ट्रीम देख रहे थे और हार से नाराज थे।
A Pakistani youtuber smashed cake on the face of his own sister after pakistan lost brutally to India 😂#INDvsPAK pic.twitter.com/70xyakcRA5 — Makya (@ccdx_2) February 15, 2026
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह फेल रही और सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।भारत की इस जीत ने न केवल क्रिकेट में दम दिखाया बल्कि पाकिस्तान में फैंस की प्रतिक्रियाओं से भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल
पाकिस्तान की टीम भारत के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) का विकेट गिरा और पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुल पाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 13 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए।