19 नवंबर से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड की महाजंग, जानें पूरा शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

IND vs NZ Test Series 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है। जानें पहला और दूसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा। आइए जानते है।
IND vs NZ Test Series 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर 2026 से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा

  • दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा

  • दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी

IND vs NZ Test Timing in India: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। टी-20 और वनडे सीरीज के रोमांच के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट श्रृंखला का आगाज 19 नवंबर 2026 से होने जा रहा है।

शुभमन गिल की कप्तानी में युवा और अनुभवी सितारों से सजी टीम इंडिया की नजरें कीवी धरती पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर होंगी। अगर आप भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यहां मैच की तारीख, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी गई है।

कब और कहां खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले न्यूजीलैंड के दो प्रतिष्ठित मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे।

पहला टेस्ट मैच: यह मुकाबला 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा।

दूसरा टेस्ट मैच: सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।

IND vs NZ Test Series 2026
IND vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान से फिर भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला

भारत में कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?

दरअसल, न्यूजीलैंड और भारत के समय में अंतर होने के कारण भारतीय दर्शकों को यह मुकाबले देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा। दोनों ही टेस्ट मैचों का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद सुबह 3:30 बजे डाली जाएगी। न्यूजीलैंड के स्थानिय समयानुसार यह मुकाबले सुबह 11:00 बजे शुरू होंगे।

कहां देखें लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए इस पूरी टेस्ट सीरीज के लाइव प्रसारण के अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं।

टीवी पर लाइव: आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी कमेंट्री) और अन्य क्षेत्रीय चैनलों पर मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND vs NZ Test Series 2026
पापा, मैं बहुत नर्वस था... बस सीता राम का जाप कर रहा था, बेटे आर्यवीर की कामयाबी पर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग

दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी और कप्तानी

आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर मेजबान न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम के हाथों में है। कीवी टीम में रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और टॉम ब्लंडेल जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो घरेलू परिस्थितियों में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।