IND Vs NZ 5th T20 Live Score: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: आज भारत- न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
IND Vs NZ 5th T20 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया

IND Vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा  पांचवां और आखिरी टी-20 मैच

IND Vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और अहम मुकाबला आज यानी रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए चौथा मैच अपने नाम किया था।हालांकि भारतीय टीम यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

टीम इंडिया 3-1 से आगे चल रही है। अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी। शाम को ओस गिरने से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ...

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर पहुंचा 19 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड के बीच जारी पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा महज 1 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार हो गए और वह पवेलियन लौट गए।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारतीय टीम की पारी हुई शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला शुरू हो गया है। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है जबकि न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है। भारत की तरफ से पारी का आगाज सजूं सैमसन और अभिषेक शर्मा किए है। एक ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन हो गए है।

IND Vs NZ 4th T20 Live: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला 

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

संबंधित खबरें

No stories found.