IND vs NZ 4th T20I: भारतीय टीम को चौथे T20 में मिली करारी हार, न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता मुकाबला

IND Vs NZ 4th T20: ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी-20 मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।
IND Vs NZ 4th T20
चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की जीत सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी-20 मुकाबले में 87 रनों से हराया।

  • दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया।

  • पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को यह पहली जीत हासिल हुई है।

India Vs New Zealand 4th T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार मिली। न्यूजीलैंड की टीम ने 260 रनों का टारगेट भारत को दिया था, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 20 ओवर खेलकर 172 रनों तक ही पहुंच पाई।

इस मैच में भारत 87 रनों से हार गया। ग्लेन फिलिप्स इस मैच में न्यूजीलैंड के हीरो रहे, जिन्होंने शतक जड़ा, जबकि जैकब डफी ने 4 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ने इस मुकबाले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 259 रन बनाए थें।

जानें कैसा रहा मुकाबला

आपको बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगा दिए। ग्लेन फिलिप्स 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 65 रन माइकल ब्रेसवेल ने बनाए। 31 रन फिन एलेन के बल्ले से आए।

वहीं इसके अलावा भारत के लिए 3 विकेट मयंक यादव ने निकाले। 20 ओवर में 7 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए। भारत की टीम 260 रनों के जवाब में 172 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

IND Vs NZ 4th T20
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ को मिला मौका

सीरीज में न्यूजीलैंड को मिली पहली जीत

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को पहली जीत नसीब हुई। इससे पहले तीनों टी-20 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय टीम पांच मैचों की यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। एक तरफ से कहा जाए तो न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर अपनी साख बचाई है।

IND Vs NZ 4th T20
IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा समेत इन दिग्गजों की हुई एंट्री

जानें कब खेला जाएगा पांचवा टी-20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अब पांचवा और आखिरी अहम मुकाबला 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन सेडन पार्क में दोपहर 12:30 बजे से खेला जागा। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 12 बजे होगा।