तीसरे वनडे में बारिश ने डाली खलल, न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 104 रन

IND vs NZ 3rd ODI Rain interrupted the third ODI, New Zealand scored 104 runs for the loss of one wicket
PIC: BCCI/Twitter
Published on: 
Updated on: 

क्राइस्टचर्च: बारिश के कारण बुधवार को यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच रोकना पड़ा जिसमें मेजबान टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 104 रन बना लिये थे। 

बारिश की बाधा के दौरान डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान केन विलियमसन ने खाता नहीं खोला था। न्यूजीलैंड ने फिन एलेन (57 रन) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रन से आगे चल रही है लेकिन मैच को पूरा करने के लिये कम से कम 20 ओवर खेले जाने चाहिए। 

https://twitter.com/BCCI/status/1597854534667497472

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय पारी 219 रन पर सिमट गयी थी। न्यूजीलैंड की टीम हैमिल्टन में शुरूआती वनडे में सात विकेट की जीत से श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाये है। हैमिल्टन में ही दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था। (एजेंसी)