

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh ODI Series) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच ((India vs Bangladesh 3rd ODI Match) आज खेला जा रहा है। वहीं, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आज के मैच के लिए बांग्लादेश और भारत दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए हैं। भारत ने ईशान किशन और कुलदीप यादव को मौका दिया है।
भारत इस सीरीज के दो मैच हारकर यह सीरीज गंवा चुका है। वहीं, अब भारत के सामने आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने की चुनौती है। आज के मैच में भारत की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। क्योंकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित 3 खिलाड़ी चोटिल हो गए। रोहित शर्मा और दीपक चाहर पिछले मुकाबले में चोटिल हुए थे। वहीं, कुलदीप सेन पहले वनडे के बाद चोटिल हुए थे। रोहित शर्मा की जगह आज के मैच में कप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं तीसरे वनडे के लिए कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
बांग्लादेश: लिट्टन दास, अनामुल हक, यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मह्मुदुल्लाह, अफिफ होसेन, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत होसेन