बांग्लादेश ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला

ind vs ban 2nd odi Bangladesh won the toss, decided to bat
Published on: 
Updated on: 

मीरपुर: बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान लिटन दास ने भारत (India) के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने दो बदलाव करते हुए कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद की जगह क्रमश: उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। कुलदीप पीठ में जकड़न के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बांग्लादेश ने भी एक बदलाव करते हुए हसन महमूद की जगह नासुम अहमद को टीम में शामिल किया है। (एजेंसी)