Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ODI Series के पहले मुकाबले में Afghanistan ने Sri Lanka को इतने विकेट से हराया, अफ़ग़ानिस्तान का यह बल्लेबाज़ रहा सबसे बड़ा रनबाज़, इस खिलाड़ी ने किया इंटरनेशनल डेब्यू

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 02, 2023 | 11:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

आज 2 जून से श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज आरंभ हुई। श्रीलंका के Mahinda Rajapaksa International Cricket Stadium, Hambantota में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बोलिंग ली और श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 10 विकेट पर 268 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान को जीत के लिए 269 रनों का टारगेट दिया। टारगेट चेज़ करने मैदान में उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने 19 गेंद शेष रहते 46.5 ओवर में 4 विकेट पर 269 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया और इस ताज़ा सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 98 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली। 98 रनों की इस पारी में जादरान के बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

अफगानिस्तान ने नए कप्तान का किया ऐलान, राशिद खान की जगह अब ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

रहमत शाह ने 80 गेंदों में 55 रनों  की अर्धशतकीय पारी खेली। हसमतुल्लाह शाहिदी ने 38, मोहम्मद नबी ने 27 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 14 रन बनाए।

श्रीलंका की बोलिंग में कसुन रजिथा ने अफ़ग़ानिस्तान के 2 खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि, लाहिरू कुमारा और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट चटकाए। यह पथिराना का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच था। यानी, 2 जून 2023 को SL vs ADG 1st ODI Match में मथीशा पथिराना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।

ऐसी थी SL vs AFG 1st ODI Playing-XI

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन

Pathum Nissanka, Dimuth Karunaratne, Kusal Mendis (wk), Angelo Mathews, Dasun Shanaka (Captain), Charith Asalanka, Dhananjaya de Silva, Dushan Hemantha, Kasun Rajitha, Matheesha Pathirana, Lahiru Kumara.

अफ़ग़ानिस्तान प्लेइंग इलेवन

Rahmanullah Gurbaz (wk), Ibrahim Zadran, Rahmat Shah, Hashmatullah Shahidi (Captain), Mohammad Nabi, Najibullah Zadran, Azmatullah, Mujeeb Ur Rahman, Noor Ahmad, Fazalhaq Farooqi, Farid Malik.

विनय कुमार

In the first match of the odi series afghanistan defeated sri lanka by so many wickets this batsman of afghanistan was the biggest run getter this player made his international debut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2023 | 11:32 PM

Topics:  

  • AFG vs SL ODI Series

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.