ICC T20 Ranking: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma ICC T20 Ranking: अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन ने रवींद्र जडेजा और मिचेल स्टार्क को पछाड़कर इतिहास रच दिया है।
Abhishek Sharma ICC T20 Ranking
अभिषेक शर्मा सोर्स- BCCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

  • मार्को यानसन ने रवींद्र जडेजा और मिचेल स्टार्क को पछाड़कर रचा इतिहास

  • भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 सूची में जगह बनाने में कामयाब

ICC T20 Batsman Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा है, जो चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर रहने की वजह से दो पायदान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज, फिर भी सन्नाटा

ताजा टी-20 रैंकिंग के अनुसार, भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी पर काबिज हैं।

ईशान को चोट का नुकसान, फरहान को मिला फायदा

पिछले हफ्ते तक रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी-20 मुकाबला नहीं खेल सके।

उनकी इस इंजरी का सीधा फायदा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को मिला, जिन्होंने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। किशन के अंक कटने की वजह से वह अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

Abhishek Sharma ICC T20 Ranking
WPL 2027 नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल

अक्षर पटेल फिसले, बुमराह को मिला आराम

भारतीय गेंदबाजों के लिए यह रैंकिंग अच्छी नहीं रही। ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर आ गए हैं, जिससे टॉप-10 में अब कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 15वें और जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर हैं।

अक्षर और अर्शदीप मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा हैं, जबकि बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद तीसरे स्थान पर हैं।

हार्दिक पंड्या भारत के शीर्ष टी-20 ऑलराउंडर

दरअसल, चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या अभी भी सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय टी-20 ऑलराउंडर हैं। वे 184 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में 13वें स्थान पर बने हुए हैं। इस कैटेगरी में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 और पाकिस्तान के सईम अयूब नंबर-2 पर हैं।

मार्को का डबल धमाका, स्टार्क को पछाड़ा

साउथ अफ्रीका के लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 85 रन बनाने और 5 विकेट चटकाने के दम पर यानसन अपने करियर में पहली बार टेस्ट की दो अलग-अलग कैटेगरी में नंबर-1 बने हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया और नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए।

Abhishek Sharma ICC T20 Ranking
WPL Auction 2027: 15 साल की उमा काशवी ने रच दिया इतिहास, बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा का 4 साल पुराना राज खत्म

मार्को यानसन ने न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने एक स्थान की बढ़त हासिल करते हुए भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नंबर-1 के सिंहासन से हटा दिया है। जडेजा पिछले चार साल से भी ज्यादा समय से टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए थे, लेकिन अब यानसन इस प्रतिष्ठित स्थान पर पहुंच गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com