MS Dhoni Record: एमएस धोनी का वह अमर वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे 21 साल में दुनिया का कोई विकेटकीपर नहीं तोड़ पाया

MS Dhoni ODI World Record: विकेटकीपर बल्लेबाज MS धोनी ने आज ही के दिन साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में 183 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रचा था। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका।
MS Dhoni ODI World Record
एमएस धोनी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आज ही के दिन धोनी ने 183 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रचा था

  • बतौर विकेटकिपर बल्लेबाज धोनी का यह रिकॉर्ड आज भी अमर है

  • 21 साल से धोनी का यह सिंहासन कोई नहीं हिला सका

Highest Score By Wicketkeeper In ODI: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनका एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पिछले 21 सालों से 'अमर' है। आज ही के दिन यानी 31 अक्टूबर 2005 को माही ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर के मैदान पर 183 रनों की ऐसी तूफानी पारी खेली थी, जिसने क्रिकेट इतिहास के पन्नों को हमेशा के लिए बदल दिया।

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में खेली गई यह आज भी दुनिया की सबसे बड़ी पारी है। बड़े-बड़े दिग्गज आए और चले गए, लेकिन 21 साल से धोनी का यह सिंहासन कोई नहीं हिला सका।

जयपुर में माही ने मचाया था कोहराम

दरअसल, साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारत के सामने 299 रनों का एक विशाल टारगेट था। टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर का विकेट जल्दी खो दिया था, जिसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा एमएस धोनी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

धोनी ने महज 145 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 183 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई।

MS Dhoni ODI World Record
विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का शेड्यूल घोषित, 12 नवंबर से UAE में भिड़ेंगी 10 टीमें; लिस्ट से भारत गायब

क्विंटन डी कॉक पहुंचे थे सबसे करीब, पर चूक गए

धोनी के इस पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पहुंचे थे। साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों का पीछा करते हुए डी कॉक ने 113 गेंदों में 178 रन कूट दिए थे।

वह जीत के बेहद करीब आकर तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए और महज 6 रनों से धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इसके अलावा 2020 में बांग्लादेश के लिटन दास ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 176 रन बनाए थे, लेकिन वह भी माही से पीछे रह गए।

MS Dhoni ODI World Record
पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट, Playing 11 और कहां देखें मैच

गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़कर बादशाह बने थे धोनी

आपको बता दें कि धोनी से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। गिलक्रिस्ट ने साल 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी।

लेकिन अगले ही साल यानी 2005 में एमएस धोनी ने पहले विशाखापत्तनम में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को चेतावनी दी, और फिर जयपुर में 183 रन बनाकर गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड हमेशा के लिए अपने नाम कर लिया।