Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम शान से पहुंची सेमीफाइनल में, जापान को 3-0 से हराया

बिहार के राजगीर में खेले जा रही महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जापान को 3-0 से हराया। हॉकी टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में जापान को हराकर भारत ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 18, 2025 | 04:10 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के राजगीर में खेले जा रही महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जापान को 3-0 से हराया। हॉकी टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में जापान को हराकर भारत ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका (47वें और 48वें मिनट) ने दो गोल किए जबकि उप-कप्तान नवनीत कौर ने 37वें मिनट में भारत के लिए गोल किया। पांच मैचों में पांच जीत के साथ भारत अधिकतम 15 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन (12) दूसरे स्थान पर है।

टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर दीपिका ने अब तक चार मैदानी गोल, पेनल्ट कॉर्नर से पांच गोल और पेनल्टी स्ट्रोक्स से एक गोल से कुल 10 गोल दाग दिए हैं। भारतीय टीम ने आठवें मिनट में लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन खिलाड़ी इन्हें भुना नहीं सकीं। भारत ने 13वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त किया लेकिन फिर से मौका गंवा बैठा। मेजबान टीम ने दबदबा जारी रखा और 25वें मिनट में चौथा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन एक बार फिर जापान की गोलकीपर यु कुडो ने मौके का फायदा उठाया और तीन शानदार बचाव किए।

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन अवॉर्ड 2026 के नॉमिनेशन में एक भी क्रिकेटर नहीं, खेल रत्न की रेस में ये इकलौता हॉकी स्टार

Women’s Junior Hockey World Cup: भारत का सफर हुआ खत्म, स्पेन से हारकर 10वें स्थान पर रही टीम इंडिया

PM Modi ने जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, कहा- यह उपलब्धि…

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का जलवा, अर्जेंटीना को रौंदकर जीता कांस्य पदक

खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

छोर बदलने के एक मिनट बाद कुडो ने दीपिका का प्रयास रोककर फिर जापान की मदद की। भारत ने आखिरकार 37वें मिनट में नवनीत के शानदार रिवर्स हिट के जरिए बढ़त बना ली। भारत ने 47वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और स्टार ड्रैगफ्लिकर दीपिका ने ताकतवर ड्रैगफ्लिक से गोल कर अपना खाता खोला।

एक मिनट बाद भारतीयों ने एक और मौका बनाया जिस पर दीपिका ने ताकतवर फ्लिक से गोल दाग दिया और अंत में टीम ने मैच जीत लिया। भारतीय रक्षण को भी श्रेय दिया जाना चाहिए जिसमें उदिता और सुशीला चानू ने शानदार अगुआई की और उन्होंने जापानी खिलाड़ियों को भारतीय गोल पर एक भी शॉट नहीं लगाने दिया।

भारत मंगलवार को सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर काबिज जापान से भिड़ेगा जबकि चीन का सामना अंतिम-चार के दूसरे मैच में तीसरे स्थान पर काबिज मलेशिया से होगा। दिन के अन्य मैचों में मलेशिया ने थाईलैंड को 2-0 से हराया जबकि चीन ने दक्षिण कोरिया को समान अंतर से मात दी।

Hockey india womens team beats japan 3 0 in asian champions trophy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 07:25 PM

Topics:  

  • Asian Champions Trophy
  • Asian Champions Trophy hockey
  • Hockey News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.