फर्राटा धाविका हिमा दास ने महाकुंभ में लगायी डुबकी, नामघर को भी देखकर हुयीं रोमांचित

महाकुंभ नगर आकर गंगा में डुबकी लगाने के बाद फर्राटा धाविका हिमा दास चुपचाप अपनी खेल तैयारियों के लिए वापस लौट गयीं। उनके अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज ने इसकी जानकारी मंगलवार को साझा की।
फर्राटा धाविका हिमा दास ने महाकुंभ लगायी डुबकी, नामघर को भी देखकर रोमांचित
धाविका हिमा दास ने महाकुंभ में लगाई डुबकी (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

महाकुंभ नगर : स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने महाकुंभ नगर आकर गंगा में डुबकी लगाई। ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थी और अपने अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। वह अपना निलंबन खत्म होने के बाद फिर से ट्रैक पर वापसी की तैयारी कर रहीं हैं।

हिमा दास के अध्यात्मिक गुरू केशव दास महाराज ने कहा कि जब हिमा को महाकुंभ में पूर्वोत्तर शिविर के बारे में पता चला तो वह आये बिना रह नहीं सकी। वह अपने दोस्तों के साथ सादगी के साथ आई और गंगा में डुबकी लगाई। वह रविवार को आयी थी स्नान करके चली गई।

अध्यात्मिक गुरू केशव दास महाराज ने बताया कि वह कुंभ में स्नान को लेकर इस अनुभव से काफी रोमांचित थी और नामघर देखने भी आई। असम की संस्कृति में नामघर का खास महत्व होता है। प्रत्येक गांव या शहर में एक नामघर होता है जहां लोग हर शनिवार या रविवार के हर दिन इकट्ठा हुआ करते हैं और भक्ति गीत गाते हैं। इस जगह पर कृष्ण वंदना से भरे गीत गाए जाते हैं, जिन्हें दीहा नाम, टुकारी गीत आदि के रूप में जाना जाता है। नामघर में केवल कृष्ण की पूजा की जाती है इसलिए ब्राह्मण असमिया या योगी या कुछ अन्य लोग इसकी महत्ता को स्वीकार करते हैं।

आपको बता दें कि जकार्ता एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता हिमा 16 महीने का निलंबन खत्म होने के बाद वापसी की तैयारी कर रही हैं। उनका निलंबन 22 जुलाई 2023 से 21 नवंबर 2024 तक था। जकार्ता एशियाई खेलों में दो स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली देश की स्टार एथलीट हिमा दास पर व्हेयर अबाउट फेल्योर (टेस्ट के लिए ठिकाने का पता नहीं बताना) के लिए 16 माह का प्रतिबंध लगाया गया था।

हिमा दास ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में 50.79 सेकंड के समय के साथ 400 मीटर में वर्तमान भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना रखी हैं। वह IAAF वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। उन्हें राज्य की एकीकृत खेल नीति के तहत असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com