हॉकी इंडिया लीग के पहले ही दिन सबसे महंगे बिके “सरपंच साहब”, जानें किस पर लगी बड़ी बोली
हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। इसके लिए अभी खिलाड़ियों की नीलामी जारी है, जहां खिलाड़ियों पर जमकर बोलियां लगाई जारी है। नीलामी के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों पर भी महंगी बोलियां देखी गई। इनमें से भारत के सरपंच साहब सबसे महंगे खिलाड़ी दिखाई दिए।
- Written By: प्रिया जैस
हरमनप्रीत सिंह (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: सात साल बाद एक बार फिर हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग के लिए अभी खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। इस नीलामी के दौरान भारत के सरपंच साहब हरमनप्रीत सिंह इस नीलामी का मुख्य आकर्षण रहे और नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की चल रही नीलामी को लेकर सभी हितधारकों की प्रतिक्रिया पर खुशी जताई है। यह लीग सात साल बाद वापसी कर रही है। सात साल बाद वापसी कर रही इस प्रतियोगिता के लिए नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक हो रही है।
खिलाड़ियों पर लगी दिलचस्प बोलियां
एएनआई से बात करते हुए टिर्की ने कहा, “आज नीलामी हो रही है और हमारे पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता इसमें भाग ले रहे हैं। बोली लगाने में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह को बड़ी रकम मिली। सुमित और विवेक प्रसाद के लिए भी दिलचस्प बोलियां लगी। सभी टीमों को अपने 24 खिलाड़ी पूरे करने होंगे। इस लीग को शुरू करना हमारा विजन था, यह हमारे भविष्य, युवा खिलाड़ियों और कोचों के लिए महत्वपूर्ण है। फ्रेंचाइजियों और हितधारकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। यह तो बस शुरुआत है।”
सम्बंधित ख़बरें
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
रणवीर सिंह पर Sara Arjun फिदा, बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं, सीनियरिटी का कभी नहीं दिखाया रौब
165 किलो बेंच प्रेस बना जानलेवा, महिला की सूझबूझ से बची शख्स की जान
Shani Uday 2026: आज से शुरू हो रहा है शनि का प्रभाव, मिथुन समेत इन 4 राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले!
हरमनप्रीत सिंह ने 78 लाख में बिके
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की भी प्रशंसा की, जो प्रतियोगिता में सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने कहा, “वह हमारे कप्तान हैं, उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 गोल किए। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्हें जो बोली मिली है, वह शानदार है। सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन बोलियां मिल रही हैं। खिलाड़ियों को हमारी अपेक्षा से कहीं अधिक कीमत मिल रही है। यह हॉकी और खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है।”
Day 1 Auction Highlights! 🏑🔥 Record-breaking bids, star signings, and surprise picks!
Teams are shaping up for an electrifying season. Stay tuned for more action as the excitement builds!#HockeyIndiaLeague #HILPlayerAuction #HILisBack #HILMensAuction pic.twitter.com/7fwH4VolOz — Hockey India League (@HockeyIndiaLeag) October 13, 2024
ऐसा रहा ऑक्शन का पहला दिन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) प्लेयर ऑक्शन 2024/25 का पहला दिन काफी शानदार रहा, क्योंकि रविवार को 18 विदेशी खिलाड़ियों सहित 54 खिलाड़ियों को पर बोली लगाई गई। सभी आठ फ्रेंचाइजी ने पहले दिन 16 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए, क्योंकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी ड्रैग-फ्लिकर को भी बड़ी बोली मिली।
Big Spenders on Day 1! 💸🔥 Here are the top 5 most expensive buys from Day 1 of the Hockey India League Player Auction!🏑 Stay tuned as the action continues tomorrow! Who will be next? 👀💥#HockeyIndiaLeague #HILPlayerAuction #HILMensAuction #HILisBack pic.twitter.com/lP0dOUPv8k — Hockey India League (@HockeyIndiaLeag) October 13, 2024
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे बेन स्टोक्स! कोच जेम्स एंडरसन ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
गुरजंत सिंह (19 लाख) पहले खिलाड़ी थे, जिनकी नीलामी हुई, जबकि स्टार ड्रैग-फ्लिकर और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह (78 लाख) एचआईएल 2024/25 खिलाड़ी नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। दोनों खिलाड़ियों को सोरमा हॉकी क्लब ने खरीदा।
अभिषेक दिन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख में खरीदा, जबकि हार्दिक सिंह को यूपी रुद्रस ने 70 लाख में खरीदा।
सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
जर्मनी के गोंजालो पेइलाट सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे, जिन्हें 68 लाख में खरीदा गया, जबकि नीदरलैंड के जिप जानसेन को तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 54 लाख में खरीदा।
हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले लॉट से अन्य उल्लेखनीय खरीद में अमित रोहिदास (तमिलनाडु ड्रैगन्स को 48 लाख में), जुगराज सिंह (श्रची रारह बंगाल टाइगर्स को 48 लाख में), सुमित (हैदराबाद तूफान को 46 लाख में) और अरिजीत सिंह हुंडल (टीम गोनासिका को 42 लाख में) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- “ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं है ऑलराउंडर की कोई कमी” मुकाबले में हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर
नीदरलैंड के लार्स बाल्क और डुको टेल्जेनकैंप की जोड़ी दिन की शीर्ष खरीद में से एक थी। बाल्क को यूपी रुद्रस ने 40 लाख में खरीदा, जबकि टेल्जेनकैंप को तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 36 लाख में खरीदा।
विदेशी गोलकीपर – आयरलैंड के डेविड हार्ट (तमिलनाडु ड्रैगन्स को 32 लाख में), जर्मनी के जीन-पॉल डैनबर्ग (हैदराबाद तूफान को 27 लाख में) और नीदरलैंड के पिरमिन ब्लाक (श्रची रारह बंगाल टाइगर्स को 25 लाख में) ने भी बड़ी बोली लगाई।
पहले दिन खरीदे गए टॉप 5 की सूची
हरमनप्रीत सिंह (IND) – सूरमा हॉकी क्लब – 78 लाख
अभिषेक (IND) – श्राची ररह बंगाल टाइगर्स – 72 लाख
हार्दिक सिंह (IND) – यूपी रुद्रस – 70 लाख
गोंजालो पेइलाट (GER) – हैदराबाद तूफान – 68 लाख
जिप जानसेन (NED) – तमिलनाडु ड्रैगन्स – 54 लाख।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
