Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hockey: जूनियर हॉकी वर्ल्ड की ट्रॉफी पहुंची लखनऊ, योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

FIH Hockey Junior World Cup: एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी लखनऊ पहुंची। जहां उत्तरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 12, 2025 | 01:33 PM

योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

FIH Hockey Junior World Cup 2025: तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी भारत भ्रमण के अपने एक पड़ाव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंची। यहां ट्रॉफी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत, चीन, बेल्जियम जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड चिली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 24 टीम हिस्सा लेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का स्वागत करना मेरे और प्रदेशवासियों के लिए आह्लादित करने वाला क्षण है। एक बयान के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में इस ट्रॉफी का आना राज्य के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला क्षण है। हॉकी में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है।”

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही

उन्होंने ने हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने उत्तर प्रदेश की धरती में जन्म लिया था। उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की थी।

सम्बंधित ख़बरें

लोकल देखने का सपना रह गया अधूरा! मुलुंड हादसे में यूपी के ग्राम प्रधान रामधनी यादव की गई जान

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते

खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, Aqua लाइन मेट्रो का होगा विस्तार, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनेगा कॉरिडोर

यह भी पढ़ें: क्या सच में राशिद खान ने की दूसरी शादी? फोटो वायरल होने के बाद क्रिकेटर को बतानी पड़ी सच्चाई

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविदयालय का निर्माण कर रही है। इस वर्ष से पहला सत्र प्रारंभ हो चुका है।” योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के यशस्वी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए बाराबंकी में उनके निवास को एक संग्राहलय के रूप में तैयार किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कई खिलाड़ियों के योगदान को याद किया

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एमपी सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रीति दुबे जैसे हॉकी के खिलाड़ियों के योगदान को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति, पूर्णिमा महिला व पुरुष वर्ग की सीनियर-जूनियर भारतीय टीम में चयनित होकर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Fih hockey junior world cup trophy reaches lucknow yogi adityanath welcomes it

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.