Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup: साउदी अरब 2034 में करेगा फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी, 2030 के विश्व कप का आयोजन 6 देशों में

ऊदी अरब को 2034 फीफा विश्व कप के लिए मेजबान के रूप में शामिल किया गया है। जबकि 2030 में होने वाले टूर्नामेंट मोरक्को, स्पेन, पुर्तगाल और दक्षिण अमेरिका में खेले जाएंगे।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 11, 2024 | 10:58 PM

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा वर्ल्ड कप का आगामी सीजन कहां होगी इसकी घोषणा हो गई है। सऊदी अरब को 2034 फीफा विश्व कप के लिए मेजबान के रूप में शामिल किया गया है। जबकि 2030 में होने वाले टूर्नामेंट मोरक्को, स्पेन, पुर्तगाल और दक्षिण अमेरिका में खेले जाएंगे। इसकी घोषणा फीका के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने किया।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने सऊदी अरब को 2034 फीफा विश्व कप की मेजबानी मिलने की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम फुटबॉल को और अधिक देशों तक पहुंचाने और अधिक टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है। यह फैसला सऊदी अरब के फुटबॉल में बढ़ते प्रभाव और वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी में उसकी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026 का ग्रुप तय, मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच; 19 जुलाई को होगा फाइनल

FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे छोटे देश ने किया क्वालीफाई, महज 1.5 लाख है आबादी

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड ने किया क्वालीफाई, स्लोवाकिया की उम्मीदें अभी भी जिंदा

FIFA World Cup: घाना की टीम पांचवीं बार खेलेगी फीफा वर्ल्ड कप, कोमोरोस को हराकर किया क्वालीफाई

सऊदी और फीफा अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस आयोजन से देश में कई सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों की उम्मीद है, जिनमें महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता का विस्तार शामिल है। सऊदी अरब हाल के वर्षों में अपने सामाजिक सुधारों और महिलाओं के अधिकारों में सुधार के लिए चर्चित रहा है, और इस मेजबानी को एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Introducing the hosts for the next two editions of the @FIFAWorldCup! 🏆 Morocco, Portugal and Spain will host in 2030, with centenary celebration matches in Argentina, Paraguay and Uruguay. Four years later, Saudi Arabia will host the FIFA World Cup 2034™. pic.twitter.com/WdOEdNEVxH — FIFA (@FIFAcom) December 11, 2024

ज्यूरिख में आयोजित बैठक में महिला फीफा विश्व कप 2027 की मेजबानी के संबंध में घोषणा की गई। फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने मंगलवार को बताया कि 2027 का महिला विश्व कप ब्राजील में 24 जून से 25 जुलाई के बीच आयोजित होगा। यह पहली बार है जब दक्षिण अमेरिका का कोई देश इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।

स्पेन मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित महिला विश्व कप का खिताब जीता था। उम्मीद है कि फीफा अगले साल ब्राजील में टूर्नामेंट के मेजबान शहरों और स्टेडियमों की घोषणा करेगा। इस आयोजन में रुचि रखने वाले 12 स्टेडियमों में से कई ने 2014 में पुरुष विश्व कप के मैचों की भी मेजबानी की थी।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Fifa world cup 2034 host by saudia arabia world cup 2030 to be co hosted by six nations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2024 | 10:58 PM

Topics:  

  • FIFA World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.