फीफा महिला विश्व कप: फिलिपींस ने मेजबान न्यूजीलैंड को 1-0 हराया
- Written By: शुभम सोनडवले
Updated On:
Jul 25, 2023 | 07:28 PM
Photo: FIFA
वेलिंगटन. फिलिपींस (Philippines) ने फीफा महिला विश्व कप (FIFA Women’s World Cup) में मंगलवार को यहां ग्रुप ए के मैच में उलटफेर करते हुए सह मेजबान न्यूजीलैंड (New Zealand) को 1-0 से हराया। सरीना बोल्डन ने 24वें मिनट में इस मैच का इकलौता गोल दागा। फिलिपींस के लिए फीफा विश्व कप का यह पहला गोल था।
न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में नॉर्वे को हराकर विश्व कप में अपना पहला मैच जीता था और टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने का मौका था।
पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था और टीम ने 68वें मिनट में गेंद को फिलिपींस के गोल पोस्ट में डाल कर जश्न मनाना शुरू किया कि रेफरी ने हाना विलकिंसन को ऑफ साइड करार दिया। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
J&K के नाहिद अली का वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया देश का मान
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Fifa womens world cup philippines beat hosts new zealand 1 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 25, 2023 | 07:28 PM
