Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

 Euro cup 2024 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराया, एमबाप्पे की टूट गई नाक

यूरो चैंपियन 2024 में फ्रांस ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया। जहां फ्रांस ने ग्रुप डी के मैच में ऑस्ट्रिया को 1-0 से मात दी। हालांकि फ्रांस को इस टूर्नामेंट में बड़ा झटका भी लगा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 23, 2026 | 10:16 AM

फ्रांस बनाम ऑस्ट्रिया (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

 डसेलडोर्फ: यूरो कप 2024 का मुकाबले में मैक्सिमिलियन वोबर ऑस्ट्रिया के लिए महंगे साबित हुए। आज का यह मुकाबला यूरो चैंपियनशिप की विजेता रह चुकी फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच खेला गया। ग्रुप डी के इस मुकाबले में मैक्सिमिलियन वोबर ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले में फ्रांस के मैक्सिमिलियन वोबर के आत्मघाती गोल की मदद से यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में ऑस्ट्रिया को 1-0 से पराजित किया। लेकिन इस जीत के चलते मैच में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे की नाक में गंभीर चोट लग गई और अब उनका टूर्नामेंट में आगे खेलना संदिग्ध है।

France off to a winning start in Group D 🇫🇷💪#EURO2024 | #AUTFRA pic.twitter.com/zDJXzh0gc1 — UEFA EURO (@UEFAEURO) June 17, 2024

सम्बंधित ख़बरें

FIFA: ‘पेनल्टी ड्रामा’ और एम्बाप्पे का अचूक निशाना… पैराग्वे को रौंदकर ऐसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फ्रांस

एम्बाप्पे ने 100वें मैच को बनाया यादगार, फ्रांस नॉकआउट में, FIFA World Cup में बना ये खास रिकॉर्ड

FIFA World Cup के नए ‘सुल्तान’ बने लियोनल मेसी, क्लोस का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: पहले ही मैच में एमबाप्पे का धमाका, मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया चकनाचूर

ऐसे लगी चोट

एमबापे ग्रुप डी के इस मैच के अंतिम क्षणों में गेंद पर नियंत्रण बनाने के प्रयास में ऑस्ट्रिया के केविन डांसो से टकरा गए। इससे उनकी नाक से खून बहने लगा और वह सूज गई। एमबापे को इस कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने एमबापे के आगे के मैचों में खेलने के संबंध में कहा,‘‘अभी हमारे हाथ में कुछ नहीं है। अभी हमें यह पता नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। वह टूर्नामेंट में आगे खेल पाएंगे या नहीं अभी इसका जवाब मेरे पास नहीं है।”

फ्रांस के मिडफील्डर एनगोलो कांटे ने कहा,‘‘एमबापे के चोटिल हो जाने से हम सभी चिंतित हैं। हमें पता नहीं है कि स्थिति अभी कैसी है। हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि चोट गंभीर न हो और वह बाकी टूर्नामेंट के लिए टीम में बने रहें। ”

चोटिल होने से पहले एमबापे पर सभी की निगाह टिकी थी। ऑस्ट्रिया ने भले ही उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। वोबर ने 38वें मिनट में एमबापे का शॉट रोकने के प्रयास में ही आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इससे डेसचैम्प्स ने फ्रांस का कोच रहते हुए जीत का शतक भी पूरा किया।

फ्रांस ने अभी तक दो बार यूरोपीय चैंपियनशिप जीती है लेकिन उसे 2000 के बाद अपने पहले खिताब का इंतजार है। रोमानिया इस ग्रुप में शीर्ष पर है। उसने एक अन्य मैच में यूक्रेन को 3-0 से हराया जो उसकी यूरोपीय चैंपियनशिप में पिछले 24 वर्षों में पहली जीत है।

 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Euro cup 2024 france won against austria kylian mbappe injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2024 | 12:31 PM

Topics:  

  • Kylian Mbappe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.