Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
England vs Australia: महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड ने नट साइवर-ब्रंट (58*) और फ्रेया केम्प (44*) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 151 रन का लक्ष्य दिया है।
- Written By: अमन मौर्या
नट साइवर-ब्रंट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Women’s T20 World Cup 2026 Final: महिला टी20 विश्व कप 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया।
इंग्लैंड की शुरुआत रही खराब
ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी। इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में गंवा दिया। एमी जोंस 6 और डैनी व्याट 8 रन बनाकर आउट हुईं। 32 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान नट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की।
Women’s T20 WC: Captain Nat Sciver-Brunt hits fifty as England posts 150/4 in 20 overs against Australia in the final at the Lords Cricket Ground in London pic.twitter.com/CXSspdj49h — IANS (@ians_india) July 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप
Who is James Coles? भारत के खिलाफ ODI टीम में पहली बार मिली जगह, जानिए इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी की कहानी
ब्रंट और फ्रेया ने संभाली पारी
कैप्सी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद इंग्लैंड को हेदर नाइट के रूप में चौथा झटका 70 के स्कोर पर लगा। नाइट महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं। 70 पर 4 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान ब्रंट और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं फ्रेया केम्प ने संभाला। दोनों ने नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 तक पहुंचाया। केम्प ने तेज बल्लेबाजी की। वह 28 गेंदों पर 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
58 रनों की नाबाद पारी खेलीं कप्तान ब्रंट
ब्रंट ने अर्धशतक लगाया। ब्रंट 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहीं। ब्रंट ने पारी की शुरुआत तेज अंदाज में की थी, लेकिन लगातार गिरते विकेटों की वजह से उनकी पारी धीमी हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, कप्तान सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें- ‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
दूसरा विश्वकप जीतने का मौका
इंग्लैंड को अपना दूसरा विश्व कप जीतने के लिए गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करना होगा। टीम के पास 2009 के बाद एक बार फिर से अपनी जमीन पर विश्व कप जीतने का मौका है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी सातवीं बार खिताब अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।
एजेंसी इनपुट के साथ…
