

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Team) के ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है। टीम ने छठवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs AUS T20 Series) में खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 23 नवंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम को झटका लगा है। इस सीरीज में डेविड वार्नर (David Warner) नहीं खेलेंगे।
दरअसल, विशाखापट्टनम में होने वाले टी20 मैच से ठीक पहले कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। वॉर्नर ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम के लिए 11 मैचों में सबसे ज्यादा 535 रन बनाए थे। लेकिन अब वह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय वॉर्नर उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो सीरीज में नहीं खेलेंगे।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1726790174863163680
डेविड वानर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श के साथ मिचेल स्टार्क भी भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। कंगारू टीम को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 14 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, एरॉन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, तनवीर संघा।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।