-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zimbabwe Domestic Cricket Odi Scorpions Cc 822 Runs Record Win
16.44 रन रेट, ट्रिपल-डबल और 1 सेंचुरी, क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान, 822 रनों की पारी ने मचाया तहलका
- Written By: प्रिया जैस
ODI Cricket Triple Century: क्रिकेट के इतिहास में अब एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। ODI क्रिकेट में एक टीम ने 822 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और टीम ने 794 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

जिम्बाब्वे में बना रिकॉर्ड (AI Generated Image)
Highest Score in ODI Cricket World Record: क्रिकेट जगत में कुछ भी संभव है, इसलिए इसे अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। जिम्बाब्वे ने अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिम्बाब्वे की टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे जान कर आप चौक जाएंगे। जिम्बाब्वे की एक टीम ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 822 रनों का विशाल और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है।
तो वहीं चेज कर रही टीम टारगेट का पीछा करते हुए महज 28 रनों पर ऑल आउट हो गई। डोमेस्टिक क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, यह मुकाबला स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया था।
स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेजबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने देखते-ही-देखते 50 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट गवाकर 822 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इस विशाल रन चेज को देखकर मीथेन लायंस के भी पसीने छूट गए और टीम सिर्फ 28 रनों में ऑल आउट हो गई। इसी के साथ स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 794 रनों से अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
1 ट्रिपल सेंचुरी, 1 डबल सेंचुरी और 1 सेंचुरी
मैच की बात करें, तो स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मैच के हाइलाइट खिलाड़ी विन्फ्रेड मुटेंडे ने सिर्फ 75 गेंदों में दोहरा शतक लगाते हुए 203 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 23 चौके और 13 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनका साथ दे रहे मडेम्बो ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उन्होंने सिर्फ 143 गेंदों में तीन शतक जड़ते हुए 302 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 50 चौके और 7 छक्के जड़े। दोनों तरफ से हो रही आतिशी बल्लेबाजी ने मीथेन लायंस के पसीने छुड़ा दिए।
Something happened in Zimbabwe when we were busy with IPL and Elections. 800+ in 50 overs match and 790+ winning margin.
Scorpion Cricket Club. pic.twitter.com/VPkLr8xsqN — Ajay R (@jaitwits) May 12, 2026
इसके बाद गैब्रियल जया मैदान में उतरे और सिर्फ 49 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। पारी के अंत में विन्सेंट मोयो ने भी अपने हाथों का कमाल दिखाया और 39 गेंदों में 78 रन बनाए और स्कोर को 822 रन तक पहुंचा दिया और एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
यह भी पढ़ें – IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
रनों के मामले में ऐतिहासिक जीत
स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब की बेहतरीन पारी के दौरान टीम का रन रेट 16.44 प्रति ओवर रहा। जो कि क्रिकेट इतिहास में असंभव-सा है, जिसे इस टीम ने संभव कर दिखाया है। इस लक्ष्य का सामना करने उतरी मीथेन लायंस 28 रनों में ही ऑल आउट हो गई। क्रिकेट के पूरे इतिहास में, कई टीमों ने पहले भी 500 रनों का आंकड़ा पार किया है।
साल 2022 में, भारतीय घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान) में, तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ दो विकेट खोकर 506 रन बनाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट (ODI) के क्षेत्र में, साल 2022 में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 498 रन बनाकर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Zimbabwe domestic cricket odi scorpions cc 822 runs record win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














