-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zach Vukusic Becomes Youngest Ever Captain In International Cricket History
क्रोएशिया के खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Croatian Allrounder Breaks World Record: जैक वुकुसिक ने 17 साल के उम्र में ही इतिहास रच दिया। वो सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

जैक वुकुसिक (फोटो-सोशल मीडिया)
Croatian Allrounder Zach Vukusic Breaks World Record: क्रोएशिया के एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह महज 17 साल के उम्र में ही इतिहास रच दिया है। जैक वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में क्रिकेट इतिहास में किसी अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
जैक वुकुसिक ने साइप्रस के खिलाफ घरेलू मैदान पर कप्तानी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वुकुसिक ने फ्रांस के नोमान अमजद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमजद ने जुलाई 2022 में चेक गणराज्य के खिलाफ 18 साल और 24 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय में फ्रांस की कप्तानी की थी। वहीं टेस्ट खेलने वाले देशों में यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के नाम है, जिन्होंने मार्च 2018 में स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 मैच में अपने देश की कप्तानी करते हुए 19 साल और 165 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
| क्रम संख्या | नाम | आयु | टीम | प्रारूप | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ज़ैक वुकुसिक | 17 वर्ष 311 दिन | क्रोएशिया | T20I | अगस्त, 2025 |
| 2 | नोमान अमजद | 18 वर्ष 24 दिन | फ्रांस | T20I | जुलाई, 2022 |
| 3 | कार्ल हार्टमैन | 18 वर्ष 276 दिन | आइल ऑफ मैन | T20I | फरवरी, 2023 |
| 4 | लुवसांजुंडुई एरडेनेबुलगन | 18 वर्ष 324 दिन | मंगोलिया | T20I | सितंबर, 2023 |
| 5 | राशिद खान | 19 वर्ष 165 दिन | अफगानिस्तान | ODI | मार्च, 2018 |
कप्तानी करते हुए वुकुसिक का प्रदर्शन कप्तान के तौर अच्छा नहीं रहा। क्रोएशिया ने साइप्रस के खिलाफ जो दो मुकाबले खेले, उसमें हार मिली है। दोनों मुकाबले जैक वुकुसिक के कप्तानी में खेले गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
पहले मुकाबले में साइप्रस ने ज़ाग्रेब के म्लादोस्त क्रिकेट ग्राउंड पर 20 ओवरों में 213/3 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में क्रोएशिया 155/6 पर सिमट गया और मेहमान टीम ने 58 रनों से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मुकाबले में क्रोएशिया ने पहले बल्लेबाजी की और 132 रनों पर आउट हो गई। निचले हिस्से का लक्ष्य साइप्रस के लिए कोई सिरदर्द नहीं बना और उन्होंने 15.5 ओवरों में इसे सात विकेट से जीत लिया।
ऐसा रहा वुकुसिक का प्रदर्शन
हालांकि, व्यक्तिगत स्तर पर वुकुसिक ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। श्रृंखला के पहले मैच में उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में महंगे साबित हुए और एक विकेट पर 41 रन दिए। गेंद से नाकाम रहने के बाद बाद उन्होंने बल्ले से 43 रनों की पारी खेली। वो टीम के लिए शीर्ष स्कोरर भी रहे। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 23 रन बनाए और बाद में तीन ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट लिए।
Zach vukusic becomes youngest ever captain in international cricket history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














