IPL: तलाक के बाद शराब की लत और रिहैब की दर्दनाक कहानी, युजवेंद्र चहल ने किया चौंकाने वाले खुलासे

Yuzvendra Chahal: IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। चहल ने बताया है कि तलाक के बाद वे शराब की लत, मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे।
IPL Highest Wicket Taker
आकाश चोपड़ा और युजवेंद्र चहलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • तलाक के तनाव और शराब की लत के कारण चहल को 26 दिन रिहैब में रहना पड़ा।

  • आलोचना के कारण गंभीर एंग्जायटी और पैनिक अटैक झेलकर उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया।

  • पंजाब किंग्स में 18 करोड़ में शामिल होकर वे 233 विकेट के साथ IPL के सबसे सफल गेंदबाज बने।

Yuzvendra Chahal Alcohol Addiction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी के सबसे काले दौर को लेकर एक चौंकाने वाला और भावुक खुलासा किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के एक पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि कैसे तलाक के बाद वे शराब की लत, मानसिक तनाव और एंग्जायटी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें रिहैब सेंटर तक जाना पड़ा।

तलाक के बाद बिगड़े हालात और शराब की लत

36 वर्षीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खुलकर बात करते हुए कहा कि क्रिकेट करियर की शुरुआत 2011 में पार्टियों से शुरू हुआ यह सिलसिला उनके तलाक के बाद बेहद गंभीर हो गया। चहल ने कहा, "तलाक के बाद चीजें पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गईं और मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं इसी रास्ते पर चलता रहा, तो मैं क्रिकेट को बर्बाद कर दूँगा, जिससे मैं सबसे अधिक प्यार करता हूँ।

उन्होंने बताया कि पिछले साल काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद जब स्थिति हद से ज़्यादा बढ़ गई, तब उन्होंने शराब छोड़ने का कड़ा फैसला किया और एक रिहैब सेंटर में 26 दिन बिताए। इस फैसले ने उनकी ज़िंदगी बदल दी और उनकी भावनाओं में संतुलन वापस आया।

IPL Highest Wicket Taker
IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में 'महामुकाबले' पर मंडराया बारिश का बड़ा खतरा, जानिए मौसम और पिच का पूरा हाल

एंग्जायटी और पैनिक अटैक का सामना

जब चहल की निजी जिंदगी सार्वजनिक हुई, तो उन्हें सोशल मीडिया पर खुब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस मानसिक दबाव का असर उनके खेल पर भी पड़ा। चहल ने बताया कि तनाव के कारण मुझे एंग्जायटी और पैनिक अटैक आने लगे थे।

पैनिक अटैक के दौरान मेरा चेहरा सिकुड़ जाता था, दिल की धड़कनें तेज हो जाती थीं और मेरे होंठ खिंच जाते थे, जिससे मैं बोल भी नहीं पाता था। इस वजह से उन्होंने पूर्व BCCI कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी से बात करके खेल से ब्रेक लिया था, क्योंकि वे गलत माइंडसेट के साथ टीम को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहते थे।

क्रिकेट में वापसी और शानदार प्रदर्शन

तमाम मुश्किलों से उबरने के बाद चहल ने सोशल मीडिया की परवाह करना छोड़ दिया और खेल पर ध्यान केंद्रित किया। IPL मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा 18 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा। चहल ने कहा कि फ्रेंचाइजी के इस भरोसे ने उन्हें जिम्मेदारी उठाने की ताकत दी।

IPL Highest Wicket Taker
India A squad vs New Zealand A: ऋषभ पंत चोट के कारण इंडिया ए टीम से हुए बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका

IPL सबसे ज्यादा विकेट, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास

उन्होंने IPL 2025 में 16 विकेट और 2026 में 12 विकेट चटकाए। चहल 188 आईपीएल मैचों में 233 विकेट लेकर लीग के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने लॉर्ड्स में नॉर्थम्पटनशायर के लिए अपना आखिरी मैच खेलकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com