क्रिकेट और संगीत ने साथ मिलकर रचा था जादू, जब ‘यू आर द वन’ में दिखा था Asha Bhosle और ब्रेट ली की जुगलबंदी
Asha Bhosle: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। संगीत के साथ उनका क्रिकेट से भी गहरा नाता रहा है। आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ मिलकर एक गाना गया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आशा भोसले (फोटो-सोशल मीडिया)
Asha Bhosle: हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वह 92 साल की थीं। संगीत में अपने प्रयोग के लिए जानी गई आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए। संगीत के साथ-साथ क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ आशा भोसले ने ‘यू आर द वन’ गाना भी गाया था। यह गाना हिंदी और अंग्रेजी में था। हिंदी शब्द आशा भोसले ने, जबकि अंग्रेजी शब्द ब्रेट ली ने गाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान में रिलीज हुए इस गाने को ब्रेट ली ने ही लिखा था। आशा भोसले की खनकदार आवाज में यह गाना भारत में सुपरहिट हुआ था और अभी भी यूट्यूब पर संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
Remember this when Asha Ji and Brett Lee made music together. An era doesn’t end it echoes forever.
Thank you for the timeless melodies #AshaBhosle ji. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/mZY57TFDKM — Akul (𝑨𝑻10) (@Loyalsachfan10) April 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
दिग्गज और महान गायिका के प्रशंसकों में क्रिकेट के मैदान में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। आशा भोसले तेंदुलकर को क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकार कहती थीं। वह अक्सर क्रिकेट या संगीत से जुड़े इवेंट में तेंदुलकर के साथ नजर आती थीं।
Asha Bhosle का मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन
आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। उनके बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Life Story: 16 साल की शादी से लेकर अपनों को खोने तक, जानें आशा भोंसले की दर्दभरी कहानी
Asha Bhosle को कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया
आशा भोसले के गाए सर्वाधिक लोकप्रिय गानों में पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, ये मेरा दिल, चुरा लिया है तुमने, इन आंखों की मस्ती के, और दिल चीज क्या है प्रमुख हैं। फिल्मी दुनिया और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया था।
