लाखों उधार लिए और Iphone…यौन शोषण के आरोप पर यश दयाल ने किया पलटवार
गाजियाबाद की एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। यश ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यश दयाल (फोटो-सोल मीडिया)
लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज और भारतीय खिलाड़ी यश दयाल एक बड़ी परेशानी में फंस गए हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने यश के खिलाफ पुलिस में शिकायत (FIR) दर्ज करवाई है।
हाल ही में यश दयाल ने आईपीएल 2025 में RCB के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को खिताब जिताया था। अब यश ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रयागराज पुलिस में उसी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने महिला पर चोरी का आरोप लगाया है, जिसमें कहा गया है कि उसने उनका आईफोन और लैपटॉप चुराया है। 27 साल के यश दयाल ने प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
दयाल ने महिला पर लाखों का उधार लेने का आरोप लगाया
एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि शिकायत में यश ने साफ तौर पर महिला पर झूठे आरोप लगाने और सामान चुराने का आरोप लगाया है। इसके बाद यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस को यह भी बताया कि 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी महिला से जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। दयाल ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला ने अपने और अपने परिवार के इलाज के बहाने उनसे लाखों रुपये उधार लिए थे और उन्हें चुकाने का वादा किया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
यश दयाल ने FIR करवाने का फैसला किया
उन्होंने यह भी दावा किया है कि महिला ने खरीदारी के लिए उनसे बार-बार पैसे उधार लिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो जो दावा कर रहे हैं, उसका सबूत उनके पास है। दयाल ने यह भी कहा कि जब उन्हें पता चला कि महिला ने उनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, तो उन्होंने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज यश दयाल ने उस महिला, उसके परिवार के दो सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ तीन पन्नों की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: यश दयाल के कई अफेयर्स का परिवार को था पता? पीड़िता के बयान से मचा घमासान
महिला ने इंदिरापुरम थाने में दर्ज करावाई है केस
वहीं, उस महिला ने यश दयाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि यश ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत दर्ज किया गया है। महिला ने पहले 21 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। उसने बताया कि वह पिछले पांच साल से यश के साथ रिश्ते में थी और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण हुआ। अब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कदम उठाए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
