WWE स्टार जॉन सीना भी हैं विराट कोहली के फैन, इस पोस्ट को साझा कर दी गवाही

विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े चेहरे हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विश्व स्तर पर है। इतना ही नहीं जिन देशों में क्रिकेट लोकप्रिय नहीं है, वहां भी विराट कोहली किसी परिचय के मौहताज नहीं
विराट कोहली के लिए जॉन सीना ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया शेयर
जॉन सीना और विराट कोहली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इस शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस साल उन्होंने 4 मैचों में 143.86 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 164 रन बना दिए हैं। इसके अलावा तोबड़तोड़ अंदामें में भी विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतक निकल चुके हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में अपना अर्धशतक लगाया था। इस मैच में विराट कोहली ने 42 गेंद का सामना करते हुए 42 रन बनाए। इसके साथ ही विराट कोहली अब टी20 फॉर्मेट में 13000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े चेहरे हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विश्व स्तर पर है। इतना ही नहीं जिन देशों में क्रिकेट लोकप्रिय नहीं है, वहां भी विराट कोहली किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। ये ही कारण है आएदिन उनके नाम की चर्चा होती रहती है। इसी बीच WWE के मशहूर रेसलर जॉन सीना ने भी विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया में एक शानदार पोस्ट शेयर कर दिया है। जॉन सीना के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है।

जॉन सीना ने विराट के लिए किया पोस्ट

डब्ल्यडब्ल्यूई को स्टार पहलवान जॉन सीना ने विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने विराट की तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में जॉन सीना ने विराट कोहली की अंगूठी वाली पोस्ट को शेयर किया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने टी20 विश्वकप 2024 के दौरान अंगूठी दिखाकर जॉन सीना की मशहूर पोज 'यू कांट सी मी' मूव की नकल कर फोटो खिची थी। अब आरसीबी बनाम मुंबई के मुकाबले से पहले सीना ने विराट की इस फोटो को शेयर किया है।

जॉन सीना के द्वारा इस पोस्ट को हिंदस्तान की जनता काफी पसंद कर रही है। उनके इस पोस्ट पर लोग भर-भर कर कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी WWE स्टार पहलवान जॉन सीना ने विराट कोहली के किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com