Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPL 2026 के ऑक्शन का डेट आया सामने, सभी फ्रेंचाइजियां केवल 5 खिलाड़ी को ही कर सकेगी रिटेन

WPL 2026 mega auction: महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए फ्रेंचाइज़ियों को अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली है।WPL का मेगा ऑक्शन नवंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 10, 2025 | 02:07 PM

महिला प्रीमियर लीग (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

WPL 2026 mega auction: आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन को लेकर बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा की है। लीग की गवर्निंग काउंसिल ने फ्रेंचाइज़ियों को अपने मौजूदा स्क्वॉड से अधिकतम पांच खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी है। यह रिटेंशन सीधे या ‘राइट टू मैच’ (RTM) कार्ड के जरिए किया जा सकता है।

फ्रेंचाइज़ियों को 5 नवंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी होगी। इसके बाद मेगा ऑक्शन नवंबर 26 से 29 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है।

WPL के लिए ऐसा है रिटेंशन नियम

बीसीसीआई द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार, एक टीम अधिकतम 3 भारतीय कैप्ड खिलाडी और 2 विदेशी खिलाड़ी या दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। यदि कोई टीम पूरे 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसमें कम से कम एक अनकैप्ड खिलाड़ी होना अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

वो खिलाड़ी जिसका मैदान पर अधूरा रहा सपना, ड्रेसिंग रूम में बैठकर जीत लिया वर्ल्ड कप

हरमनप्रीत और ब्रंट का तूफान, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा; अंकतालिका में नंबर-1 बनी ‘पलटन’

जम्मू-कश्मीर ने भारतीय खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी कैंप से किया बाहर, इन प्लेयर्स को मिला मौका

MI vs DC Live Score WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से दी करारी शिकस्त

रिटेंशन लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाली खिलाड़ी को 3.50 करोड़ मिलेगा। उसके बाद दूसरे नंबर को 2.50 करोड़, तीसरे नंबर को 1.75, चौथे नंबर को 1 करोड़ और पांचवें नंबर को 50 लाख मिलेगा।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की कीमत

रिटेंशन क्रम कीमत (INR)
रिटेंशन 1 ₹3.50 करोड़
रिटेंशन 2 ₹2.50 करोड़
रिटेंशन 3 ₹1.75 करोड़
रिटेंशन 4 ₹1 करोड़
रिटेंशन 5 ₹50 लाख

यदि कोई टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसकी कुल 9.25 करोड़ राशि कटेगी और उसे कोई RTM कार्ड नहीं मिलेगा। वहीं 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर ₹8.75 करोड़ कटेगा और एक RTM कार्ड मिलेगा। इस तरह RTM की संख्या रिटेंशन की संख्या घटने पर बढ़ती जाती है।

विकल्प रिटेन खिलाड़ी RTM कार्ड पर्स में कटौती नीलामी के लिए शेष राशि
1 5 0 ₹9.25 करोड़ ₹5.75 करोड़
2 4 1 ₹8.75 करोड़ ₹6.25 करोड़
3 3 2 ₹7.75 करोड़ ₹7.25 करोड़
4 2 3 ₹6 करोड़ ₹9 करोड़
5 1 4 ₹3.5 करोड़ ₹11.5 करोड़
6 0 5 ₹0 ₹15 करोड़

इसके साथ ही बोर्ड ने रिटेंशन की प्रक्रिया और आगामी मेगा ऑक्शन को लेकर विशेष नियम और समयसीमा भी तय कर दी है। जिसमें अनकैप्ड (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं रखने वाले) खिलाड़ी की रिटेंशन राशि ₹50 लाख रखी गई है। वहीं यह भी कहा गया है कि अगर फ्रेंचाइजी चाहें तो किसी खिलाड़ी को अधिक राशि भी दे सकती है। लेकिन वो उसके पर्स से कटेगा। सभी टीमों को 15 करोड़ का पर्स दिया गया है। इसके अंदर ही फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ी चुनना होगा।

WPL 2026 की अहम तारीखें

चरण तारीख
रिटेंशन की अंतिम तिथि 5 नवंबर
खिलाड़ी पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 नवंबर
नीलामी सूची जारी 20 नवंबर
मेगा ऑक्शन (संभावित) 26-29 नवंबर

Wpl 2026 mega auction on last week of november teams can retain up to five players

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Women's IPL
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.