Women’s ODI Tri-Series Final: श्रीलंका से खिताबी भिड़ंत को तैयार भारतीय महिला टीम, 11 मई को होगा महामुकाबला
भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 11 मई को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका में खेले जा रहे महिला त्रिकोणीय सीरीज में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल का मुकाबला 11 मई रविवार को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने त्रिकोणीय सीरीज में दमदार प्रदर्शन की है। भारतीय टीम इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी और श्रीलंका के खिलाफ चैंपियन बनने उतरेगी।
इस सीरीज में भारत को एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ मिली है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हालांकि टीम ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया और लीग चरण में चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। श्रीलंका दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपना अभियान चार मैचों में एक सफलता के साथ तीसरे और आखिरी पायदान पर खत्म किया।
त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
इस त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय बैटरों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस सीरीज में जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक (123) सहित 67 की औसत से अब तक 201 रन बनाये हैं। वहीं प्रतिका रावल (164), स्मृति मंधाना (148) और दीप्ति शर्मा (126) ने भी बल्ले से प्रभावी योगदान दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा कर श्रृंखला में बल्ले से अबतक की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। हरमनप्रीत ने अब तक नाबाद 41, 30 और 28 रन की उपयोगी पारियां खेली है लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही है। स्नेह राणा भारत की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुई है। दायें हाथ की इस स्पिनर ने अब तक 11 विकेट चटकाये है जिसमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी में पांच विकेट लेना भी शामिल है।
श्रीलंका को इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीदें
श्रीलंका की टीम एक बार फिर से हर्षिता समरविक्रमा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने लीग चरण में 53 रन की पारी खेल भारत के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी। इस 26 साल की बैटर ने अब तक दो अर्धशतक की मदद से 177 रन बनाये है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने अपनी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पायी है। उन्होंने 88 रन बनाने के साथ पांच विकेट लिये थे। वह फाइनल में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ना चाहेंगी। श्रीलंकाई गेंदबाजों में देवमी विहंगा (नौ विकेट) का सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारतीय महिला टीम : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसबनिस, शुचि उपाध्याय।
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), कविशा दिलहारी, इनोशी प्रियदर्शनी, विशमी गुणरत्ने, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, हर्षिता समाराविक्रमा, मनुडी नानायककारा, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, रश्मिका सेववंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा।
