आयरलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत हुईं बाहर, मंधाना बनीं कप्तान
स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी। भारत और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। ये सभी मैच राजकोट में होंगे।
- Written By: मृणाल पाठक
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: महिला क्रिकेट में भारत का मुकाबला आयरलैंड से होने वाला है। भारतीय महिला टीम 10 जनवरी से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जहां हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी। भारत और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। ये सभी मैच राजकोट में होंगे। मंधाना भारत की कप्तान होंगी। वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। दीप्ति शर्मा टीम इंडिया की उपकप्तान होंगी। इनके साथ ही प्रतीका रावल और हरलीन देओल को भी टीम इंडिया में जगह मिली है।
🚨 𝙉𝙀𝙒𝙎 🚨#TeamIndia (Senior Women) squad for series against Ireland Women announced. 𝗡𝗢𝗧𝗘𝗦: Harmanpreet Kaur and Renuka Singh Thakur have been rested for the series. Details 🔽 #INDvIRE | @IDFCFIRSTBank — BCCI Women (@BCCIWomen) January 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
हरलीन दमदार बल्लेबाजी में माहिर हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर टीम का हिस्सा हैं। वहीं अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स और राघवी बिष्ट को भी मौका मिला है। भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), रिचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिष्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सायली सतघरे।
