आखिर क्यों मैच खेलने के लिए माना पाकिस्तान, ICC के साथ क्या हुई बात? जानें पूरी कहानी

Pakistan agree to Play in Asia Cup: पाकिस्तान की टीम एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेलने को राजी हो गई है। आखिरी पीसीबी और आईसीसी में क्या बात हुई, जिसके कारण पीसीबी ने यह फैसला लिया।
आखिर क्यों मैच खेलने के लिए माना पाकिस्तान, ICC के साथ क्या हुई बात? जानें पूरी कहानी
पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pakistan agree to Play in Asia Cup: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस बार विवादों से घिरा रहा है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद आईसीसी ने पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था। मांग खारिज होने के बाद पाकिस्तान ने एशिया कप का बहिष्कार कर दिया था लेकिन अब वो दोबारा से टूर्नामेंट खेलने के लिए राजी हो गए हैं।

यूएई के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम होटल से निकल गई है। यह मुकाबला एक घंटा देरी से शुरू होगा। इससे पहले पीसीबी के एक सूत्र ने बताया था कि खिलाड़ियों को अपने कमरों में रहने और आगे के निर्देशों का इंतजार करने के लिये कहा गया है। लेकिन अब मामला पूरी तरह से साफ हो चुका है। पाकिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलने को राजी हो गई है।

पीसीबी के प्रवक्ता ने क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया प्रवक्ता आमिर मीर ने संक्षिप्त बातचीत में बताया कि पाकिस्तान की टीम यूएई के साथ मुकाबला खेलेगी। आईसीसी से हो रही बातचीत के चलते मैच को एक घंटे की देरी से शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान आईसीसी से क्या बात चल रही है, इस उन्होेंने ज्यादा कुछ नहीं बोला।

उच्च अधिकारियों से चल रही बातचीत

पीसीबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर दिया था रद्द

पाकिस्तान ने मंगलवार को दुबई में मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। टीम सूत्रों ने बताया कि ऐसा मैच से हटने की धमकी पर सवालों से बचने के लिए किया गया।

एंडी पाइक्रॉफ्ट ही होंगे मैच रेफरी

आईसीसी ने पीसीबी का दूसरा मेल भी खारिज कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एशिया कप में एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के पद से हटाने की मांग की थी। जिसको आईसीसी ने खारिज कर दिया। वहीं आईसीसी की ओर से ऐसी जानकारी आई थी कि पाइक्रॉफ्ट बुधवार के मुकाबले में मैच रेफरी बने रहेंगे और अगर पाकिस्तान खेलने नहीं आता है तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पूरे अंक दिए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com