

- विनय कुमार
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से आरंभ हो रहा है। इतिहास गवाह है कि आज तक दोनों देशों के बीच जितने भी मैच खेले गए, उनमें टीम इंडिया को बांग्लादेश की टीम कभी भी हरा नहीं पाई।
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास इस बातब्की तस्दीक करता है कि दोनों देशों के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते और 2 मैच ड्रॉ रहा। आइए जानें बांग्लादेश और भारत के बीच हुए अब तक के टेस्ट मैचों में किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन और किस गेंदबाज़ ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट।
भारत की तरफ से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने साल 2004 में ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी में नाबाद 248 रनों की पारी खेली थी। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का बांग्लादेश के खिलाफ अब तक का बेस्ट स्कोर है। और, साल 2010 में मीरपुर में खेले गए एक मैच में भारत के तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान (Zaheer Khan) ने एक पारी में 87 रन देकर 7 विकेट चटकाया था। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड रहा है।
लेकिन, बेस्ट बॉलिंग की बात की जाए, तो एक टेस्ट मैच में इरफान पठान (Irfan Pathan) ने 96 रन देकर 11 विकेट अपने नाम किए थे।
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के मैदानों में अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों में 6 में जीत दर्ज़ की है और 2 मैच ड्रॉ रहे।
यहां पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने करियर में कुल खेले 7 मैचों में 136.66 की एवरेज से कुल 820 रन बनाए हैं, जिसमें 5 सेंचुरी शामिल हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए अब तक के मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे टॉप पर हैं।
दूसरे पायदान पर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) हैं। जिन्होंने कुल खेले 7 मैचों में 560 रन बनाए हैं।
तीसरे पायदान पर बांग्लादेश के बल्लेबाज़ मुश्फिकर रहीम (Mushfiqur Rahim) हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक खेले कुल 6 मैचों में 518 रन बनाए हैं।
और, चौथे नंबर पर हैं विराट कोहली (Virat Kohli)। जिन्होंने अब टेक खेले 4 मैचों में कुल 392 रन बनाए हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब्बतक खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट ज़हीर ख़ान (Zaheer Khan) ने चटकाए हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल खेले 7 मैचों में 24.25 की औसत से 31 विकेट झटके हैं। दूसरे नंबर पर 7 मैचों में 25 विकेट के साथ ईशांत शर्मा (Ishant Sharma), 2 मैचों में 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर इरफान पठान (Irfan Pathan), पांचवें नंबर पर 4 मैचों में 16 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और पांचवें नंबर पर 4 मैचों में 15 विकेट लेकर अनिल कुंबले (Anil Kumble) के नाम हैं।