कभी वर्ल्ड चैंपियन, अब वर्ल्ड कप टिकट के लिए जंग; लगातार तीसरी बार क्वालीफायर खेलेगा वेस्टइंडीज

ODI Team Rankings: पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी। अब उसे मुख्य टूर्नामेंट में जगह पाने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा।
West Indies to play the qualifiers for the third consecutive time.
वेस्टइंडीज टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

West Indies To Play Qualifiers For The 3rd Time: दो बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप का सफर मुश्किल हो गया है। टीम सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। अब उसे टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा। यह लगातार तीसरी बार है जब वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए क्वालीफायर का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 30 सितंबर 2026 की आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर शीर्ष आठ टीमों को सीधे क्वालीफाई करना है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे इस रैंकिंग की गणना से अलग हैं और उन्हें मेजबान होने के कारण पहले ही जगह मिल चुकी है।

वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर

वेस्टइंडीज फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। टीम के पास कटऑफ तारीख से पहले भारत के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने का मौका है, लेकिन इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करने के बावजूद वह सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। अब कैरेबियाई टीम को अगले साल फरवरी में होने वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट में उतरना होगा।

2023 में भी नाकाम रही

वेस्टइंडीज के लिए क्वालीफायर खेलना कोई नई बात नहीं है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी टीम सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। क्वालीफायर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज सुपर सिक्स चरण में पांचवें स्थान पर रही और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। ये पहली बार था जब वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

इसके बाद कैरेबियाई टीम को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलने का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। लगातार बड़े टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब 2027 वर्ल्ड कप में जगह बनाना टीम के लिए बेहद अहम हो गया है।

Once world champions, now battling for a World Cup ticket!
ICC पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में वेस्टइंडीज की रैंकिंग(सोर्स- AI Image)

30 सितंबर की रैंकिंग करेगी फैसला

2027 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में 30 सितंबर 2026 की रैंकिंग के आधार पर निचली दो गैर-मेजबान फुल मेंबर टीमें शामिल होंगी। फिलहाल आयरलैंड और वेस्टइंडीज इस कैटेगरी में हैं। इनके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और क्वालीफायर प्लेऑफ से आने वाली चार टीमें भी मुख्य क्वालीफायर में खेलेंगी।

क्वालीफायर प्लेऑफ में लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें आमने-सामने होंगी। कुल आठ टीमों के इस प्लेऑफ में से चार टीमें मुख्य क्वालीफायर में पहुंचेंगी। चैलेंज लीग में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी और पूरे चरण में तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।

West Indies to play the qualifiers for the third consecutive time.
शाहीन के इस बयान ने बढ़ाया सस्पेंस बोले अभी तक तो मैं ही कप्तान हूं...क्या बाबर की होगी कप्तानी में वापसी?

वेस्टइंडीज के लिए बड़ी चुनौती

मुख्य क्वालीफायर में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे चरण में पहुंच जाएगी। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पहले चरण में सुपर सीरीज खेलनी होगी। इस सीरीज की शीर्ष टीम भी वर्ल्ड कप के दूसरे चरण में पहुंच जाएगी।

वेस्टइंडीज टीम के लिए ये सिर्फ एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं होगा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के सामने अब वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के साथ-साथ अपनी पुरानी पहचान वापस पाने की भी चुनौती होगी। लगातार तीसरी बार क्वालीफायर में पहुंची कैरेबियाई टीम के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम होने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com