- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wcl Apologizes To Indian Fans And Cricketers
फैंस की नाराजगी के बाद WCL ने मांगी माफी, पाकिस्तान के साथ मुकाबले पर थे खफा
IND vs PAK: 20 जुलाई को एजबेस्टन भारत और पाकिस्तान के मुकाबला होना था, जो कि आपसी विवाद के कारण रद्द हो गया। अब WCL ने सार्वजनिक तौर पर भारतीय फैंस से मैच कराए जाने को लेकर माफी मांगी है।
- Written By: संजय बिष्ट

WCL ने मांगी माफी (फोटो- सोशल मीडिया)
WCL 2025: बीते 18 जुलाई से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की शुरुआत हो गई। इस भारत और पाकिस्तान की टीम ने भी हिस्सा लिया है। इसमें पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच 20 जुलाई को एजबेस्टन भारत और पाकिस्तान के मुकाबला होना था, जो कि आपसी विवाद के कारण रद्द हो गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलने से मना कर दिया था।
इस कारण से भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला रद्द करना पड़ा। इससे पहले भारत के फैंस की डब्ल्यूसीएल के द्वारा भारत-पाकिस्तान के मैच कराए जाने को लेकर नाराज थे। उनका मानना था कि टूर्नामेंट में भारत की टीम को पाकिस्तान के साथ एक भी मैच नहीं खेलना चाहिए। अब इस पर WCL का रिएक्शन सामने आ गया है। इस दौरान उसने भारतीय फैंस से माफी मांगी है।
WCL ने मांगी माफी
भारतीय फैंस की नाराजगी के बाद WCL ने सोशल मीडिया में माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि वो हमेशा WCL के जरिए क्रिकेट को महत्व देते हैं। उन्होंने हमेशा फैंस को खुशी देनी चाही है। उन्होंने लिखा कि अंजाने में हमने भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों को परेशानी पहुंचाई है, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में हम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सभी लोगों से मांफी मांगते हैं। हमे उम्मीद है कि हमारी बात को लोग समझेंगे। हस सिर्फ और सिर्फ फैंस को खुशी देना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
Dear all , pic.twitter.com/ViIlA3ZrLl — World Championship Of Legends (@WclLeague) July 19, 2025
इससे पहले भारतीय फैंस ने पहलगाम आतंकी हमले के कारण डब्ल्यूसीएल से पाकिस्तान के साथ मुकाबला न करने का आग्रह किया था। फैंस का मानना था कि यदि डब्ल्यूसीएल इस बात को नहीं मानते हैं तो उन्हें ठेस पहुंचेगी। वहीं, भारतीय टीम पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन, हरभजन सिंह और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ WCL 2025 मैच रद्द, भज्जी, धवन, रैना और यूसुफ पठान का बहिष्कार
फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ भारत का WCL 2025 में मुकाबला रद्द हो चुका है। इससे पहले शिखर धवन का इस संबंध में बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि “जो कदम 11 मई को लिया, उसपे आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।”
Wcl apologizes to indian fans and cricketers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMगोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
May 12, 2026 | 03:36 PMअब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
May 12, 2026 | 03:36 PMBhopal Police: चाकूबाजी और रंगदारी के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन प्लान’! सघन चेकिंग से अपराधियों में खौफ
May 12, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














