T20 World Cup से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर खिलाड़ी इस सीरीज से हुआ बाहर
Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए समय पर फिट हो पाएंगे या नहीं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Washington Sundar Doubtful For T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए समय पर फिट हो पाएंगे या नहीं। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होगी। वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वडोदरा में खेले गए वनडे मैच में लगी चोट से उबरने में उन्हें कुछ और हफ्ते लगेंगे। यह अभी पता नहीं चला है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए समय पर पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। वाशिंगटन को शनिवार को बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करने की संभावना है और वहां पहुंचने के बाद उन्हें अपनी रिकवरी टाइमलाइन के बारे में और पता चलेगा।”
तिलक के बाद वाशिंगटन चोटिल
यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को लगा दूसरा झटका है। इससे पहले तिलक वर्मा सीरीज से बाहर हो गए थे। 11 जनवरी को वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेले गए पहले भारत-न्यूजीलैंड वनडे के दौरान बॉलिंग करते समय चोट (साइड स्ट्रेन) लग गई। पांच ओवर बॉलिंग करने के बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुंदर की जगह 26 वर्षीय आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है, जिससे उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, नीतीश कुमार को पछाड़कर बिहार के लाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को रायपुर में दूसरा टी20 मैच आयोजित होगा। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाना है। इसके बाद 28 जनवरी को चौथा मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा। यह दोनों देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी।
