ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे निर्णायक वनडे से पहले ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह टीम इंडिया में हर्ष दुबे की एंट्री हुई है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
हर्ष दुबे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Washington Sundar Injury Replacement: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है।
मेडिकल जांच से हुआ फैसला
वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद वो इंग्लैंड की पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है। अब वो आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेंगे।
🚨 News 🚨 Harsh Dubey added to #TeamIndia‘s ODI squad as a replacement for injured Washington Sundar. More Details 🔽 | #ENGvINDhttps://t.co/Y6LgzTJAyS — BCCI (@BCCI) July 18, 2026
हर्ष दुबे का इतिहास
23 वर्षीय हर्ष दुबे के लिए ये बड़ा मौका है। उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं, जिनमें चार विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में हर्ष ने 32 मैचों में 35 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 4.82 रहा है। लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर वो अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
स्पेन ने रचा इतिहास; फेरान टोरेस के गोल से टूटा अर्जेंटीना का सपना, दूसरी बार बना विश्व चैंपियन
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर को सिर्फ 80 सेकेंड में किया ढेर, भारत ने जीती MMA की एशियन चैंपियनशिप
बराबरी पर चल रहा है मैच
तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला जीता था, जबकि दूसरे वनडे में जो रूट की 99 नाॅटआउट रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज बराबर कर दी।
इस बीच रोहित शर्मा भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनके संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा। रोहित इस सीरीज में अब तक 11 और 26 रन ही बना सके हैं और निर्णायक मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
क्या दुबे को प्लेइंग में मौका मिलेगा?
भारत की बल्लेबाजी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में अच्छी लय दिखाई थी, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अब देखना होगा कि हर्ष दुबे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं और वो इस बड़े मंच पर खुद को किस तरह साबित करते हैं।
