-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Washington Sundar Birthday On 5 Oct Know About His Journey
वो खिलाड़ी जो सुन नहीं सकता…पर हर मैच में सुनाता है अपनी कहानी, जानें कैसा रहा है उनका करियर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर आज 5 अक्टूबर को 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुंदर ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने मिले हुए मौकों को भुनाया है।

वाशिंगटन सुदर (फोटो-सोशल मीडिया)
Washington Sundar Birthday: भारतीय टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुदर आज 5 अक्टूबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुंदर का जन्म 5 अक्टूबर 1999 को तमिलनाडु में हुआ था। वह टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर बनने की कगार पर है। वाशिंगटन सुंदर ने कई मुकाबलों में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
5 अक्टूबर को जन्में वाशिंगटन सुंदर का डेब्यू 2017 में हुआ था। वनडे और टी20 में सुंदर का डेब्यू दिसंबर 2017 में हो गया था। हालांकि, वनडे और टी20 के बाद टेस्ट डेब्यू में सुंदर को 4 साल लग गए। सुंदर का टेस्ट डेब्यू 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुआ। जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आइए, जानतें हैं सुंदर के बारे में…कैसे उन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय किया।
वाशिंगटन नाम रखने की खास वजह
वाशिंगटन सुंदर का नाम काफी अनोखा है, जिसे सुनकर हमेशा लोग इसके इस नाम को रखने की पीछे की वजह जानना चाहते हैं। वाशिंगटन का नाम उनके पिता एम. सुंदर ने रखा है, जो खुद भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन के घर से कुछ ही दूरी पर पूर्व फौजी रहा करते थे, जो उनका खेल देखने के लिए मरीना ग्राउंड में आया करते थे। उनका नाम पीडी वाशिंगटन था और इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का भी नाम वाशिंगटन रख दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Chandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
Kailash Kher Birthday: वड़ा पाव खाकर काटे थे दिन… 300 जिंगल्स गाने के बाद मिली पहचान, जानें कैसे बदली किस्मत
एक ही कान से सुन सकते हैं सुंदर
वाशिंगटन सुंदर के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि वह केवल एक काम से सुन सकते हैं। उनकी यह दिक्कत जन्म से ही है। लेकिन इस बात की जानकारी उनके माता-पिता को नहीं थी। लेकिन जब वाशिंगटन चार साल के हुए तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ और उन्होंने ये बात अपने माता-पिता को बताई। फिर उनका ट्रीटमेंट भी हुआ, लेकिन उनके सुनने की शक्ति वापस नहीं आ पाई।
कर चुके हैं कई रिकॉर्ड अपने नाम
वाशिंगटन सुंदर ने अपने करियर में कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल-2017 में रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज ऑफ स्पिनर के रिप्लेस के तौर पर उन्होंने डेब्यू मैच खेला था। उस समय वह केवल 17 साल के थे। वह उस उम्र में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं, जो सबसे कम उम्र में ये इनाम पाने का नया आईपीएल रिकॉर्ड है। इसके अलावा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 18 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के इस संस्करण में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने थे।
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी ने जिसने एक्सीडेंट के बाद की मैदान में वापसी, टीम को जिताया वर्ल्ड कप; जानें उसकी कहानी
सुंदर का करियर
सुंदर ने अब तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 14 टेस्ट, 23 वनडे और 54 टी20आई मुकाबला खेल चुके हैं। जहां उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में 761 रन और 34 विकेट लिए हैं। जबकि वनडे में उनके नाम 329 रन और 24 विकेट हैं। वहीं टी20 में 193 रन और 48 विकेट हैं। वाशिंगटन सुंदर अब पूरी तरह से टीम में अपनी जगह बना चुके हैं।
Washington sundar birthday on 5 oct know about his journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Jul 09, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
Jul 09, 2026 | 06:15 AMकोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
Jul 09, 2026 | 05:55 AMYouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM













