-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harshit Rana Special Plan For The Border Gavaskar Trophy
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खास प्लान बना रहे हैं हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया को उनकी भाषा में देंगे जवाब
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने आप से एक वादा किया था कि अगर भविष्य में उन्हें भी कभी ऑस्ट्रेलिया जाकर खेलने का मौका मिला तो वह कुछ ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि लोग हमेशा याद रखेंगे।

रणजी मैच में 5 विकेट झटकने के बाद हर्षित राणा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए गेंदबाज हर्षित राणा काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने पेशेवर क्रिकेट को अपना करियर बनाने के लिए सोचा है, तब से वह अपना शत प्रतिशत मैदान में देने की कोशिश करते हैं। वह टीवी बहुत कम देखते हैं, लेकिन उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बहुत बारीकी के साथ फॉलो किया था और उसी से मोटिवेट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने की तैयारी की थी।
टीम में चुने जाने पर हर्षित राणा का कहना है कि 2021 में ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर उन्होंने अपने आप से एक वादा किया था कि अगर भविष्य में उन्हें भी कभी ऑस्ट्रेलिया जाकर खेलने का मौका मिला तो वह कुछ ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि लोग हमेशा याद रखेंगे।
सेलेक्शन पर बोले हर्षित राणा
हर्षित राणा ने कहा कि उनके क्रिकेट खेलने का तरीका एकदम ऑस्ट्रेलिया के ही जैसा है। वह आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया में उनका बेहतर प्रदर्शन दिखाई देगा। फिलहाल दिल्ली और असम के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में दिल्ली की ओर से खेलने वाले हर्षित राणा ने कहा कि रणजी मैच में 5 विकेट झटकने का अनुभव अच्छा रहा है। हर्षित राणा ने कहा कि आईपीएल सीजन खेलने के दौरान वह अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों के साथ रहे हैं, जिनसे बहुत सारी चीज़ सीखने को मिली हैं। इससे न सिर्फ उनका क्रिकेट बल्कि उनकी जिंदगी भी बदल गई है। उन्हें यह सोचने और करने का मौका मिला कि एक स्पोर्ट्स पर्सन कैसे अपने करियर और जिंदगी में आगे बढ़ाता है। एक क्रिकेटर के रूप में मैं भारतीय टीम के साथ रहकर बहुत कुछ ग्रो करने की कोशिश की है।
सम्बंधित ख़बरें
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा का प्लान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर से बाहर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने कहा कि इस दौरे के लिए चुना जाना उनके लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि उनके खेल में प्रतिस्पर्धी रवैया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से बहुत मिलता-जुलता है। राणा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुने गए कई नए चेहरों में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं।
फ़िलहाल न्यूज़ीलैंड की टीम भारत के टेस्ट दौरे पर है और शुरुआती दो मैचों के लिए राणा इस सीरीज़ में भी भारत के रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल थे। अब राणा को सीधे बुलावा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के लिए आया है और वह पहली बार भारत के मुख्य टेस्ट दल में शामिल हुए हैं। इसलिए वह टीम में जगह बनाने के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेताब हैं।
हर्षित राणा का ये है सपना
अपने सेलेक्शन के बारे में राणा ने कहा, “जब टीम की घोषणा हुई तभी मुझे पता चला कि मैं ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं। लेकिन मुझे संकेत मिल चुका था कि मेरा चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हो सकता है, क्योंकि उन्होंने मुझे तैयारी करने के लिए टीम के साथ रखा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। … मेरे पिता का सपना है कि मैं इंग्लैंड के ख़िलाफ़ कभी लॉर्ड्स में टेस्ट खेलूं, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से ऑस्ट्रेलिया अधिक पसंद है। मुझे ख़ुद पर गर्व है कि मेरा नाम इस दौरे के लिए आया।”
Harshit rana special plan for the border gavaskar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














