मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए साल 2021 काफी खास रहा है। इस साल की शुरुआत में उनके घर एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया।
विरूष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है। विराट और अनुष्का की कोशिश रहती है कि, वह अपनी बेटी को मीडिया के कैमरे से दूर रखे। इसी दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने पिता बनने के अनुभव को शेयर किया है।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि, वह यह अनुभव शब्दों में बता नहीं सकते। विराट कोहली ने कहा, पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। विराट कहते है कि पिता बनने का उनका अनुभव पिछले सभी अनुभवों से अलग है। विराट ने आगे कहा, माँ और पिता दोनों अपने अपने तरह से अपने बच्चो का ध्यान रखते हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि, बेटी वामिका को हँसते हुए देखना उनके लिए काफी अलग अनुभव है। उसे हँसते हुए देखकर काफी ख़ुशी होती है। यह अनुभव वह शब्दों में बयां नहीं कर सकता । विराट पिता बनने के इस अनुभव को अपनी खुशनसीब मानते हैं।