विराट कोहली का रैपिड फायर, बताया पसंदीदा पार्टनर, सबसे मुश्किल गेंदबाज और फेवरेट मैदान; दिए 13 सवालों के जवाब

Virat Kohli on MS Dhoni: विराट कोहली ने रैपिड फायर में रोहित शर्मा, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह और डेल स्टेन को लेकर मजेदार जवाब दिए। उन्होंने चिन्नास्वामी को पसंदीदा मैदान बताया।
virat kohli rapid fire
विराट कोहली Source- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Virat Kohli Rapid Fire: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लंबे समय बाद एक बार फिर मैदान पर लौटे हैं। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद करीब दो महीने के ब्रेक के बाद कोहली विंडीज के खिलाफ शुरू हुई वनडे सीरीज में नजर आए। सीरीज से पहले कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप और रोहित शर्मा समेत कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने रैपिड फायर में भी कई सवालों के दिलचस्प जवाब दिए।

कोहली से उनके पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार से लेकर सबसे मुश्किल गेंदबाज और पसंदीदा क्रिकेट मैदान तक कई सवाल पूछे गए। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा बल्लेबाजी जोड़ीदार बताया, जबकि जसप्रीत बुमराह को सबसे कठिन गेंदबाज चुना।

कोहली के रैपिड फायर के 13 जवाब

1. पसंदीदा बल्लेबाजी जोड़ीदार कौन?
रोहित शर्मा

2. सबसे कठिन गेंदबाज कौन?
जसप्रीत बुमराह

3. पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी टीम?
पाकिस्तान

4. पसंदीदा क्रिकेट मैदान?
चिन्नास्वामी स्टेडियम

5. सबसे अच्छे कप्तान जिनके नेतृत्व में खेले?
एमएस धोनी

6. किस गेंदबाज का उसके प्राइम में सामना नहीं करना चाहेंगे?
डेल स्टेन

7. सबसे बेहतरीन फील्डर कौन?
एबी डिविलियर्स

8. T20I या ODI?
ODI

9. किस भारतीय खिलाड़ी की सबसे ज्यादा प्रशंसा करते हैं?
शिखर धवन

10. ODI या टेस्ट क्रिकेट?
टेस्ट क्रिकेट

11. कौन सा खिलाड़ी कुछ ही मिनटों में मैच का रुख बदल सकता है?
आंद्रे रसेल

12. एमएस धोनी के लिए एक शब्द?
Mastermind

13. रोहित शर्मा के लिए एक शब्द?
Effortless यानी सहज

कोहली के इन जवाबों में उनके लंबे क्रिकेट करियर से जुड़े कई खास रिश्तों और पसंद की झलक देखने को मिली। रोहित शर्मा को पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार बताने के साथ-साथ उन्होंने उनके लिए ‘Effortless’ शब्द का इस्तेमाल किया, जबकि एमएस धोनी को ‘Mastermind’ बताया।

virat kohli rapid fire
Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2027 होगा विराट कोहली का आखिरी विश्व कप, बोले- पूरी जान लगा दूंगा

2027 में खेलेंगे आखिरी वर्ल्ड कप

जियोहॉटस्टार से बातचीत में विराट कोहली ने कहा कि वर्ल्ड कप विदेशी परिस्थितियों में खेला जाएगा, जहां काफी ऊर्जा और मेहनत खर्च होती है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही उनकी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। कोहली के मुताबिक, वह इस टूर्नामेंट में अपनी पूरी जान लगा देंगे।

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 विराट कोहली के करियर का पांचवां विश्व कप होगा। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा कोहली 2015, 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं।

virat kohli rapid fire
IND vs WI 1st ODI Live: कुलदीप यादव ने ग्रीव्स को भेजा पवेलियन, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com