ND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच से नमन धीर अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी सबकी नजरें रहेंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। गिल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।
मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...