-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Nephew And Sehwag Son In Auction List For Delhi Premier League
विराट के बाद ‘जूनियर कोहली’ मचाएंगे तहलका, इस लीग में दिखा सकते हैं अपना जलवा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को नीलामी की लिस्ट में शामिल किया है।

आर्यवीर कोहली अपने चाचा विराट कोहली के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: विराट कोहली ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आईपीएल के बाद से वो मैदान में नहीं दिखें है। उन्होंने पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब केवल वो वनडे क्रिकेट में खेलते दिखेंगे। हालांकि अब कोहली के इस विरासत को बढ़ाने का जिम्मा उनके भतीजे ने लिया है। कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को दिल्ली प्रीमियर लीग के नीलामी में शामिल किया गया है।
विराट कोहली के बड़े भाई के बेटे आर्यवीर कोहली के साथ वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी दिल्ली प्रीमियर लीग के नीलामी ड्रॉफ्ट में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट की नीलामी 5 जुलाई को होने वाली है।
विराट कोहली से अलग शैली के खिलाड़ी हैं आर्यवीर
आर्यवीर कोहली अपने चाचा विराट कोहली से बिल्कुल अलग शैली के खिलाड़ी हैं। वह एक लेग स्पिनर हैं और वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में कोच राज कुमार शर्मा की निगरानी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। राज कुमार शर्मा ने ही विराट कोहली को भी ट्रेनिंग दिया था। आर्यवीर कोहली को सी कैटेगरी में रखा गया है। आर्यवीर 2024-25 में दिल्ली अंडर-16 टीम के लिए पंजीकृत खिलाड़ी रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
आर्यवीर सहवाग भी नीलामी लिस्ट में शामिल
वहीं वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने दिल्ली अंडर-19 की टीम में खेल चुके हैं। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के चलते उन्हें कैटेगरी B में स्थान मिला है। उनके छोटे भाई वेदांत सहवाग, जो एक ऑफ स्पिनर हैं, वो दिल्ली अंडर-16 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
दिल्ली प्रीमियर लीग में अब खेलेगी 8 टीमें
इस साल की दिल्ली प्रीमियर लीग में कुल आठ फ्रेंचाइज़ी मैदान में उतरेंगी। मौजूदा छह टीमों के साथ दो नई टीमें आउटर दिल्ली और नई दिल्ली भी जुड़ेंगी। जिसमें ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, साउथ दिल्ली सुपरस्टार, पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीमें पहले से ही शामिल है।
कौन है रियान पराग का इंस्पिरेशन, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुद किया खुलासा
दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हिम्मत सिंह की ईस्ट दिल्ली ने आयुष बदोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार पर तीन रन की रोमांचक जीत हासिल कर टूर्नामेंट का पहला खिताब जीता था।
Virat kohli nephew and sehwag son in auction list for delhi premier league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Jul 22, 2026 | 05:05 PMDelhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Jul 22, 2026 | 05:04 PMदो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 05:03 PM5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
Jul 22, 2026 | 04:59 PMपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:57 PMCM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 04:44 PMविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
Jul 22, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM












