लिंक्डइन पर विराट कोहली की नई पारी, दिया ये खास संदेश, खुद को बताया one8 का फाउंडर

Virat Kohli LinkedIn Profile: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर एक अपनी प्रोफाइल बनाई है, जिसके बाद उनकी प्रोफाइल पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है।
Virat Kohli new innings on LinkedIn shares
विराट कोहली सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विराट कोहली ने पहली बार प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाई।

  • बायो में खुद को 'one8' का को-फाउंडर और 'एजिलिटास' का इन्वेस्टर बताया।

  • कोहली का सपना: भारत में हर खेल को बराबरी से खेला और फॉलो किया जाए।

  • युवाओं की तारीफ कर कहा: भारत वर्ल्ड क्लास एथलीट और ग्लोबल ब्रांड्स बना सकता है।

Virat Kohli LinkedIn Profile: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में नजर आ रहे है। कोहली ने सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर अपनी प्रोफाइल बनाई है, जिसके बाद उनकी प्रोफाइल पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लिंक्डइन प्रोफाइल पोस्ट में विराट कोहली ने खुद के बिजनेस से जुड़े कामों के बारे में बताया है। इस प्लेटफॉर्म पर उनका बायोडाटा भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

सभी खेलों को फॉलो किया जाना चाहिए

विराट कोहली ने अपने विजन को भी शेयर किया है। उनका कहना है कि भारत में सभी खेलों को फॉलो किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि वे अपने उस विजन के बहुत करीब हैं।

विराट ने युवा एथलीटों की भी जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि नई पीढ़ी ने साबित कर दिया है कि भारत वर्ल्ड क्लास एथलीट बना सकता है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेटर होने के साथ खुद को स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड वन8 का को-फाउंडर भी बताया है।

Virat Kohli new innings on LinkedIn shares
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

विराट कोहली ने बनाई लिंक्डइन प्रोफाइल

आपको बता दें कि, विराट अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से ही काफी प्रसिद्ध हैं। अब उन्होंने पहली बार लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाई है। इसके बायो में उन्होंने खुद को भारतीय क्रिकेट टीम का एथलीट बताया है। इसके अलावा उन्होंने One8World का खुद को को-फाउंडर और एजिलिटास स्पोर्ट्स में खुद को इनवेस्टर बताया है।

विराट कोहली का नया बिजनेस विजन

विराट ने प्रोफाइल बनाने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं हमेशा से ही ऐसा भारत को देखना चाहता था, जहां से हर खेल को फॉलो किया जाए और खेला जाए। आज ये विजन पहले से कहीं अधिक करीब महसूस होता है।

नई पीढ़ी ये साबित कर रही है कि भारत भी वर्ल्ड क्लास एथलीट बना सकता है और ग्लेबल स्टेज के लिए ब्रांड बना सकता है। भारत से एक एंड-टू-एंड स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बनाने का विजन, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ब्रांड और स्पोर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हो। ये विश्वास होना चाहिए कि भारत ग्लोबल स्पोर्ट्स का भविष्य बनाने में मदद कर सकता है।

Virat Kohli new innings on LinkedIn shares
IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर सीरीज की बराबर, 248 रन नहीं चेज कर पाए टीम इंडिया के बल्लेबाज

कोहली ने बताया अपना सपना

विराट कोहली ने आगे लिखा कि, इस वजह मैं एक इन्वेस्टर के तौर पर वन8वर्ल्ड के को-फाउंडर और को-क्रिएटर के तौर पर एजिलिटास में शामिल हुआ हूं। वन8 मेरे उस विश्वास पर बना है, जिसे मैंने अपने पूरे करियर में बनाए रखा है। इससे तरक्की, स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने और चीजों को अलग तरीके से करने की हिम्मत आती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com