प्रैक्टिस के दौरान गंभीर के साथ बचकानी हरकत करते दिखे विराट कोहली, खूब वायरल हो रही फोटो
भारतीय टीम पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कीवी टीम के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलने वाली है। इस मैच से पहले विराट कोहली अपने कोच गंभीर के साथ मस्ती मजाक करते दिखे। जिसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली और गौतम गंभीर (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को पुणे में खेला जाना है। जिसके लिए भारतीय टीम ने आज पुणे में प्रैक्टिस किया। प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और स्टार प्लेयर विराट कोहली मस्ती करते दिखाई दिए।
दरअसल, भारतीय टीम पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कीवी टीम के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलने वाली है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। जहां विराट कोहली अपने कोच गंभीर के साथ मस्ती मजाक करते दिखे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Virat Kohli and Gautam Gambhir. 🤣 pic.twitter.com/thlyfox0cl — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 23, 2024
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
सोशल मीडिया पर गंभीर और विराट की मस्ती की फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली अक्सर बचकानी हरकत करते दिखाई देते हैं। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस तस्वीर को भी फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के पार बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह अगरदूसरे टेस्ट में 55 रन बना लेते हैं तो वह रिकॉर्ड बुक में एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह एशियाई महाद्वीप में 16000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में एशियाई महाद्वीप में कुल 411 मैच खेलकर 21,741 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, खत्म नहीं हुआ बाबर आजम का वनवास
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में टीम इंडिया पहली पारी में केवल 46 रन ही बना पाई थी। जबकि कीवी टीम को 107 रन का टारगेट दिया था। जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर सारीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ऐसे में दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को बराबर पर लाने की कोशिश में होगी।
