सियासी पिच पर बैटिंग के लिए तैयार हैं वीरेंद्र सहवाग, हरियाणा में इस कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि वीरेंद्र सहवाग अब राजनीति में कदम रखने की सोच रहे हैं। वह अपने बेबाक बयान के लिए काफी मशहूर भी हैं। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। उन्हें लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
वीरेंद्र सहवाग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का खेल आज भी याद किया जाता है। वह जिस तरह से भारत को शानदार शुरुआत दिया करते थे उसकी काफी तारीफ होती थी। उनके खेल को बहुत पसंद किया जाता था। लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि वीरेंद्र सहवाग अब राजनीति में कदम रखने की सोच रहे हैं। वह अपने बेबाक बयान के लिए काफी मशहूर भी हैं। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। उन्हें लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं।
क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर से नेता बने अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा के तोशाम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। अनिरुद्ध बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन अब वह राजनीति में हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर से होने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
वीरेंद्र सहवाग हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं। वीरेंद्र सहवाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तोशाम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील करने वाली रील स्टोरी पर लगाई। pic.twitter.com/w5NOabDo7s — Dr Monika Singh (@Dr_MonikaSingh_) September 24, 2024
ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि सहवाग ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है। जिसमें वह कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को स्पोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि सहवाग कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- चेन्नई टेस्ट के बाद आईसीसी की रैंकिंग में उथल पुथल; यशस्वी की टॉप-5 में एंट्री, कोहली-रोहित को बड़ा नुकसान
वहीं अगर सहवाग के क्रिकेट करियर पर बात करें तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जहां टेस्ट की 180 पारियों में उन्होंने 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 32 अर्धशतक जड़े। जबकि वनडे की 245 पारियों में 8273 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल की 18 पारियों में सहवाग ने 394 रन बनाए।
