-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vinoo Mankad Birth Anniversary Was Born In 12 April 1917 Know His Career
जयंती विशेष: वो बल्लेबाज जिसने 1 से लेकर 11 नंबर तक की है बल्लेबाजी, BCCI ने सम्मान में किया ये काम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vinoo Mankad: वीनू मांकड़ भारतीय क्रिकेट के महान ऑलराउंडर थे, जिन्होंने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाई और अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।

वीनू मांकड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Vinoo Mankad Birth Anniversary: भारतीय क्रिकेट इतिहास में वीनू मांकड़ का नाम एक महान ऑलराउंडर के रूप में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्हें न केवल अपने दौर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट की नींव मजबूत करने वाले अहम स्तंभों में भी उनकी गिनती होती है।
वीनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 को जामनगर में हुआ था। उनका पूरा नाम मुलवंतराय हिम्मतलाल ‘वीनू’ मांकड़ था। वह दाएं हाथ के भरोसेमंद बल्लेबाज और बाएं हाथ के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज थे। उन्होंने जून 1946 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया।
Vinoo Mankad ने 1932 में किया था डेब्यू
भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था, लेकिन पहली जीत हासिल करने में टीम को करीब 20 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। यह ऐतिहासिक पल 1952 में आया, जब भारत ने चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में इंग्लैंड को हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। इस जीत के नायक वीनू मांकड़ ही थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
जन्मदिन विशेष: एक गैरेज से 12 लाख करोड़ की टेक कंपनी तक का सफर, शिव नादर ने कैसे खड़ा कर दिया HCL का साम्राज्य
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए, जिसमें मांकड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने 9 विकेट पर 457 रन बनाकर पारी घोषित की और 191 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 183 रन पर सिमट गई, जहां मांकड़ ने 4 और विकेट झटके। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 12 विकेट लेकर भारत को पारी और 8 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाई।

वीनू मांकड़ भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से लेकर ग्यारह नंबर तक बल्लेबाजी की है। भारत के लिए रवि शास्त्री और फारूख इंजीनियर ने भी 1 से 10 नंबर तक बल्लेबाजी की है, लेकिन 11 नंबर तक सिर्फ मांकड़ ने ही बल्लेबाजी की है।
Vinoo Mankad का करियर
अपने टेस्ट करियर (1946–1959) में मांकड़ ने 44 मैच खेले और 2,109 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 231 रन रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 162 विकेट लिए और 8 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 233 प्रथम श्रेणी मैचों में 11,591 रन बनाए और 782 विकेट झटके। वे भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बल्लेबाजी क्रम में 1 से लेकर 11 तक हर स्थान पर बल्लेबाजी की है।
यह भी पढ़ें: ‘आप हमारी टीम की…’, MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात
वीनू मांकड़ का नाम क्रिकेट के एक चर्चित नियम “मांकड़िंग” से भी जुड़ा है। 1947 में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बिल ब्राउन को क्रीज से बाहर निकलने पर रन आउट किया था। हालांकि उन्होंने पहले चेतावनी भी दी थी, फिर भी यह घटना लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही।
Vinoo Mankad को पद्म भूषण से किया गया सम्मानित
भारत सरकार ने उनके योगदान को सम्मान देते हुए 1973 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। साथ ही, बीसीसीआई उनके नाम पर अंडर-19 स्तर का प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट आयोजित करती है। 21 अगस्त 1978 को 61 वर्ष की आयु में वीनू मांकड़ का निधन हो गया, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान आज भी अमर है। वे सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास के ऐसे नायक हैं, जिन्होंने टीम को जीत का रास्ता दिखाया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।
Vinoo mankad birth anniversary was born in 12 april 1917 know his career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














